लाइव न्यूज़ :

जानें क्यों कमलनाथ के मंत्री जीतू पटवारी को खुद ही करना पड़ा ट्रैफिक कंट्रोल, वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 11, 2019 10:18 IST

वायरल वीडियो मध्य प्रदेश के शहर इंदौर का है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग  मंत्री जीतू पटवारी की तारीफ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर ये सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर इंदौर जैसे शहर में ट्रैफिक का ये हाल कैसे हो गया। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह इंदौर में ट्रैफिक जाम लगा था।

मध्य प्रदेश के इंदौर में कमलनाथ सरकार में मंत्री जीतू पटवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो ट्रैफिक कंट्रोल करते दिख रहे हैं। जीतू पटवारी किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे, तभी भोपाल चाणक्यपुरी इलाके में ट्रैफिक जाम में फंस गये। अपनी गाड़ी को ट्रैफिक जाम में फंसता देख पहले तो मंत्री ने काफी देर तक इंतजार किया। लेकिन जब जाम नहीं खत्म हुआ तो वो सड़कों पर उतर कर खुद ही ट्रैफिक कंट्रोल करने लगे। जीतू पटवारी मध्य प्रदेश के खेल मंत्री हैं। 

जाम खुलवाने के लिए जीतू पटवारी ने कुछ मिनटों तक ट्रैफिक कंट्रोल किया। मंत्री जीतू पटवारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी शेयर किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग  मंत्री जीतू पटवारी की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन उसी के साथ सोशल मीडिया पर ये सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर इंदौर जैसे शहर में ट्रैफिक का ये हाल कैसे हो गया। 

बताया जा रहा है कि बारिश की वजह इंदौर में ट्रैफिक जाम लगा था। मंत्री जीतू पटवारी ने जाम के दौरान एसपी (ट्रैफिक) को भी फोन किया था, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद उन्होंने बिना इंतजार किये खुद ही ट्रैफिक कंट्रोल किया। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशवायरल वीडियोकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो