लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: नर्मदा नदी के पानी पर चलती हुई दिखाई दी बुजुर्ग महिला, 'देवी' मानकर पूजने लगे लोग, जानें क्या है पूरी सच्चाई

By आजाद खान | Updated: April 10, 2023 17:19 IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला को नर्मदा नदी के पानी पर चलने का दावा किया गया है। दावे के अनुसार, लोग उसे 'नर्मदा देवी' मानने लगे और उसकी पूजा भी शुरू कर दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा है कि महिला नर्मदा नदी के पानी पर चल रही है। यही नहीं दावे यह भी है कि महिला के नदी में नहाने पर शरीर गिला नहीं होता है।

भोपाल: सोशल मीडिया पर मध्‍यप्रदेश के जबलपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि एक महिला नर्मदा नदी के पानी पर चल सकती है। यही नहीं महिला को लेकर कई और दावे भी किए जा रहे है जिसमें वे पैदल ही नर्मदा नदी को पार कर लेती है और जब भी वह नहाती है तो उनका शरीर गिला नहीं होता है। 

जानकारी के अनुसार, लोग इन दावों को इतना सच मानने लगे की वे महिला को देवी समझने लगे और उसकी पूजा शुरू कर दी। ऐसे में वीडियो जब वायरल हुआ तो इस घटना के राज भी खुले और महिला को लेकर खुलासा हुआ है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखने को मिला है कि एक महिला काफी दूर में है और वह नर्मदा नदी के पानी पर चल रही है। एक तरफ नदी में महिला चल रही वहीं दूसरी ओर गांव वाले महिला के साथ साथ नदी के तट पर चल रहे है और महिला का वीडियो बना रहे है। वीडियो में महिला को काफी आसानी से नदी के पानी पर चलते हुए देखा गया है। 

वीडियो के शुरुआत से लेकर अंत तक महिला को कुछ समय के लिए पानी पर चलते हुए देखा गया है। ऐसे में इतने देर का ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है जिसे लेकर लोग अलग-अलग दावे करने लगे थे। वीडियो के वायरल होने के बाद महिला सामने आई है और बताया है कि यह केवल अफवाह है और वे कोई देवी नहीं है। 

क्या है पूरी सच्चाई

यह घटना मध्य प्रदेश के जबलपुर का है जहां 51 साल की ज्योति रघुवंशी को नर्मदा नदी के पानी पर चलने का दावा किया गया था और उन्हें 'नर्मदा देवी' मानकर लोगों द्वारा उनकी पूजा करने की बात सामने आ रही थी। ऐसे में जब इस दावे का खुलासा हुआ तो पता चला कि यह दावा गलत है। महिला जब नर्मदा नदी में चल रही थी वह वहां पर चल रही थी जहां पानी कम था। ऐसे में जिन लोगों ने महिला को देखा था वे काफी दूर से उसे देखे थे। महिला ने खुद से इस बात की भी पुष्टी की थी कि वह कोई देवी नहीं है और न ही उसके पास कोई चमत्कारिक शक्तियां है।  

महिला ने बताया कि वह वहां चलती है जहां पानी कम होता है और उस दिन जिस दिन लोग उन्हें देख रहे थे, वे कम पानी में ही चल रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला के घर वालों ने भी इस बात से इंकार किया है कि वह कोई 'नर्मदा देवी' है बल्कि उनका कहना था कि वे काफी दिनों से घर से लापता थी। वीडियो वायरल होने के बाद उनकी जानकारी मिली है। महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार भी है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोMadhya Pradeshजबलपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'