लाइव न्यूज़ :

ऑपरेशन थियेटर में नर्स से ‘किस’ का VIDEO हुआ वायरल, पद से हटाया गया सिविल सर्जन

By भाषा | Updated: January 13, 2019 19:38 IST

वीडियो में जो महिला नजर आ रही है, वह नर्स के पद पर काम करती है और प्रतीत होता है कि यह वीडियो जिला चिकित्सालय के ऑपरेशन थियेटर में बनाया गया है।

Open in App

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन का कथित तौर पर एक सहकर्मी महिला को ‘किस’ करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर रविवार (13 जनवरी) को उन्हें पद से हटा दिया गया। उज्जैन जिले के कलेक्टर शशांक मिश्रा ने बताया, ‘‘किस करने जो मामला आया है, वह किसी अधिकारी के लिए उचित नहीं है। मामले की गंभीरता की देखते हुए मैंने जिला चिकित्सालय में पदस्थ सिविल सर्जन डॉ राजू निदारिया को पद से हटा दिया है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘उनके स्थान पर डॉ पी. एन. वर्मा को नियुक्त किया गया है।’’ मिश्रा ने बताया, ‘‘मैंने निदारिया को नोटिस जारी कर दिया है। वह पिछले दो दिन से छुट्टी पर हैं। उनका जवाब आने के बाद मैं मामले में आगे की कार्रवाई करूंगा।’’ जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहन मालवीय ने बताया कि संभागीय आयुक्त इस घटना की जांच के आदेश देंगे।

सूत्रों के अनुसार इस वीडियो में जो महिला नजर आ रही है, वह नर्स के पद पर काम करती है और प्रतीत होता है कि यह वीडियो जिला चिकित्सालय के ऑपरेशन थियेटर में बनाया गया है।

जब मालवीय ने सवाल किया गया कि क्या यह वीडियो आपरेशन थियेटर में बनाया गया है, तो उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। इसी बीच, पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अब तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशडॉक्टरअजब गजबवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'