लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः मंदसौर के रामदेव मेले में तलवारबाजी करते नजर आए प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2022 12:05 IST

मंदसौर (मध्य प्रदेश) के मल्हारगढ़ में बाबा रामदेव जी के मेले में तलवारबाजी करते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है...

Open in App
ठळक मुद्देवायरल वीडियो में राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ढोल नगाड़ों के बीच तलवारबाजी करते नजर आ रहे हैं।इस वीडियो को जगदीश देवड़ा ने अपने ट्विटर खाते पर साझा किया है।

मंदसौरः एमपी गजब है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग यही कह रहे हैं कि एमपी गजब है। दरअसल मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित मल्हारगढ़ में बाबा रामदेवजी के मेले का आयोजन चल रहा है। इस मेले में शिवराज सिंह के मंत्री जगदीश देवड़ा तलवारबाजी करते दिखे।

वायरल वीडियो में राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ढोल नगाड़ों के बीच तलवारबाजी करते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके आस-पास मौजूद भीड़ जोशभरे नारे लगा रही। मंत्री का हौसला अफजाई कर रहे हैं। वीडियो में मंत्री छोर बदल बदल कर अपने हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वीडियो को देख लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

एक ट्विटर यूजर ने वीडियो पर कहा, "गजब हैं हमारे मंत्री जी...अजब है हमारा एमपी।" एक अन्य ने लिखा, उन्हें अरुणाचल सीमा या लद्दाख में भेजो, चीन हमारे क्षेत्र में घुसपैठ करता रहता है। इसके साथ एक यूजर ने लिखा- गजब हुनर है इनके पास....इनके हाथ में "तलवार" कितना शोभा दे रहा है... वित्त मंत्रालय तो बेकार दे रखा है इनके हाथ में।

गौरतलब है कि लोक देवता बाबा रामदेव का प्राकट्य दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। मसूरिया स्थित बाबा रामदेव मंदिर के गुरु बालीनाथ मंदिर परिसर में अलसुबह 4.15 बजे 108 ज्योत से महाआरती की गई। शहर के प्रत्येक क्षेत्र से पूरी रात डीजे पर नाचते गाते श्रद्धालुओं के रैले यहां पहुंचते रहे। मंदिर का संचालन करने वाले ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान ने बताया कि इस माह अब तक करीब पांच लाख से अधिक जातरू मसूरिया मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

टॅग्स :Madhya PradeshShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल