लाइव न्यूज़ :

MP : घोड़ी से तीन बार नीचे गिरा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से कर दिया इनकार, कहा- जिंदगी भर कुंवारी रहूंगी लेकिन...

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 2, 2021 11:33 IST

मध्यप्रदेश के कुठौंद थाना क्षेत्र से एक अजीब मामला सामने आ रहा है , जहां दूल्हा नशे में इतना धुत था कि वह घोड़ी से तीन बार गिर गाया और किसी तरह लोगों ने मिलकर उसे संभाला । ये सब देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया ।

Open in App
ठळक मुद्देदुल्हन ने कहा - मैं कुंवारी रह जाऊंगी लेकिन शराबी से शादी नहीं करूंगी दूल्हे को घोड़ी से गिरते देख दुल्हन ने लौटाई बारातपुलिस ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी

भोपाल : मध्यप्रदेश के कुठौंद थाना इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन ने दरवाजे पर आई बारात को वापस लौटा दिया। यह घटना 30 जून की है। दरअसल शादी में सब कुछ तय हिसाब से हो रहा था। सारी रस्में-रिवाज अच्छे से चल रहे थे। तभी बारात दरवाजे पर आई। सभी लोग खुश थे लेकिन अचानक दूल्हा घोड़ी से नीचे गिर पड़ा और एक बार नहीं तीन बार नीचे गिर गया। दरअसल दूल्हा नशे में पूरी तरह से धुत था। यह नजारा दुल्हन स्टेज से देख रही थी। फिर क्या था दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया । 

बुधवार रात कुठौंद के गांव में बारात पहुंची थी। बारात का स्वागत धूमधाम से किया और इसके बाद दूल्हा शादी के पंडाल में पहुंचा। जहां घोड़ी से नीचे उतरने के बाद वह तीन बार नीचे गिर गया। लड़की वालों ने जब दूल्हे को उठाया तो उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। वहीं लड़की ने यह पूरा नजारा अपनी आंखों से देखने के बाद शादी से इनकार कर दिया। लड़की को समझाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई ।

दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह जिंदगी भर कुंवारी रह लेगी लेकिन शराबी दूल्हे से शादी नहीं करेगी। काफी समय तक बातचीत चलती रही, दोनों पक्षों के लोगों ने दुल्हन को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन उसका जवाब ना ही रहा। उसके बाद शादी का रंग फीका पड़ गया और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। दुल्हन पक्ष ने पुलिस में पूरी घटना की शिकायत कर मामले में कार्रवाई की भी मांग की।

बाद में पुलिस ने शादी में पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद दोनों के बीच समझौता करा दिया गया और वर पक्ष से दहेज में लिए गए मोटरसाइकिल समेत दूसरे सभी सामान लड़की के परिवार वालों को वापस कर दिए गए। वहीं दुल्हन ने भी सारे गिफ्ट लड़के वालों को वापस कर दिए। कुठौंद थाना इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस शादी समारोह में पहुंची तो दुल्हन को शादी के लिए समझाने की कोशिश की गई, लेकिन जब हमें पूरे मामले का पता चला तो हमने दुल्हन का साथ दिया। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशवायरल वीडियोवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?