लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क सिटी मेट्रो: चलती हुई ट्रेन में युवक ने पहले उतारे कपड़े फिर साबुन लगाकर कोच में लगा नहाने, मंजर देख हैरान रह गए सहयात्री

By आजाद खान | Updated: April 9, 2023 16:29 IST

जब से इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है, इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन्स भी दें रहे है। ऐसे में वीडियो को देख कोई युवक को "बहादुर" तो कोई उसे "बेवकूफ" भी कह रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक को चलती हुई मेट्रो ट्रेन में नहाते हुए देखा गया है। ऐसे में युवक के इस हरकत को देख उसके सहयात्री हैरान रह जाते है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक को मेट्रो ट्रेन के अंदर नहाते हुए देखा गया है। इस वीडियो को फेसबुक पर अपलोड किया गया है जिसे 14 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

वीडियो में एक युवक को देखा गया है जो मेट्रो के कोच में कपड़े उतार कर नहाता है और फिर गंदे पानी को एक सुटकेस में रख कर कोच के बाहर लेकर चला जाता है। युवक के इस हरकत को देख वहां के लोग हैरान रह जाते है और जब वह कोच से निकल जाता है तो वहां मौजूद सभी लोग जोर से हंसने लगते है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स शर्ट और पेंट में एक सुटकेस लिए हुए मेट्रे में सफर कर रहा है। इसके बाद चल रही मेट्रो में ही वह अपने कपड़े को उतारने लगता है और केवल अंडरगार्मेंट में वह अपनी सीट पर बैठा रहता है। युवक के इस हरकत से उसके पास बैठी कुछ महिलाएं और पुरुष वहां से हट जाते है। 

इसके बाद शख्स अपने सुटकेस से पानी निकालता है और बदन पर डालकर साबुन वाले छोबड़े से शरीर को रगड़ता है। जब वह शरीर पर साबुन लगा लेता है फिर बदन पर पानी डालता है और गिले शरीर को तैलिया से पोछता है। इसके बाद वह अपने कपड़े पहनकर कोच से बाहर निकल जाता है। 

क्या है पूरा मामला

वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह घटना कथित तौर पर न्यूयॉर्क सिटी मेट्रो ट्रेन में घटी है जिसका वीडियो ट्रेन में यात्रा कर रहे है यात्रियों ने बनाया था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 14 करोड़ बार देखा जा चुका है और इसे खूब लाइक्स भी मिले है। 

वहीं वीडियो को देख कई यूजर्स ने इस पर कमेंट्स भी किया है और किसी ने युवक को "बहादुर" कहा है तो किसी ने उसे "बेवकूफ" कहा है। एक और यूजर ने कहा है कि इस पीढ़ी के लकड़ों की यही दिक्कत है कि वह दूसरों के ध्यान खुद के ओर खींचना चाहते है। वहीं एक और यूजर ने युवक का समर्थन किया है और कमेंट कर कहा है कि युवक ने नहाने के समय किसी को गिला नहीं किया।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोNew York Cityमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो