लाइव न्यूज़ :

बिहार: पहले किया पीड़ित तो अगवा फिर एटीएम से निकाले पैसे-की जमकर खरीदारी, इसके बाद बदमाशों ने दिखाई दरियादिली और किया यह काम, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 26, 2022 16:48 IST

मामले में बोलते हुए थानाध्यक्ष कृष्णकांत साफी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने आगे कहा है कि जल्द ही इस मामले में मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मोतिहरी जिले में लूट हुई है।लूटेरों ने पहले पीड़ित को अगवा किया है। इसके बाद उन लोगों ने खरीदारी की है और फिर उसे रिहा कर दिया है।

पटना:बिहार में मोतिहारी जिले के सिकरहना से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां लूटेरों के द्वारा की गई बडी दरयादिली सुनकर पुलिस के लोग भी दंग हो गए हैं। अपने इसी हरकतों की वजह से यह लुटेरा चर्चा में बना हुआ है। 

पीड़ित को शहर ले जाकर भी निकाले गए पैसे

दरअसल, जिले के ढाका निवासी मो. वशी अख्तर बैंक के एटीएम से रुपये निकाल कर लौट रहा था, तभी अचानक से कुछ बदमाशों ने उसे जबरन कार में बिठा लिया गया। फिर कहा कि शोर मचाया तो गोली मार दूंगा जिसके बाद पहले बदमाशों ने उनके पास से सभी कैश ले लिए थे।

यही नहीं उसे शहर ले जाकर दो बार एटीएम से पैसे भी निकाल लिए गए थे। इसके बाद अपह्रत युवक को वापस से सही सलामत छोड़ दिया गया था। इस संबंध में मो. वशी अख्तर ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से 21 हजार रुपए निकासी कर आ रहे थे। 

क्या है पूरा मामला

जैसे ही वह बैंक के गेट से बाहर आए तो चार पहिया वाहन में पहले से सवार लोगों ने कुछ पूछने के लिए उसे अपने पास बुलाया था। इसके बाद वाहन के पास पहुंचते ही पीछे से एक आदमी ने धक्का दिया और अंदर बैठे दो हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें अंदर खींचकर अपने साथ बैठा लिया था। 

इसके बाद बदमाशों ने सबसे पहले 21 हजार रुपए छीन लिए और फिर मोबाइल और एटीएम कार्ड भी लूट लिए थे। इसके बाद बदमाशों ने उसे यह धमकी दी गई कि यदि शोर- शराबा किया तो उसकी हत्या कर दिया जाएगा। इसके साथ ही बदमाशों ने इसी कार से शहर के इलाकों में ले जाकर एटीएम से नगद पैसे की निकासी भी करवाया ली। 

बदमाशों ने शो रूम भी की जमकर खरीदारी

इसके बाद ये लोग अपहृत मो. वशी अख्तर को बेतिया ले गए और वहां इस एटीएम कार्ड के जरिए एलजी के शो रूम में जमकर खरीदारी भी किया। फिर देर रात पिपराकोठी थाना क्षेत्र में एक सुनसान जगह पर उन्हें उतारकर वहां से सभी फरार हो गए थे। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

मो. वशी अख्तर ने बताया कि वह किसी तरह घर पहुंचे और स्वजनों को आपबीती बताई। थानाध्यक्ष कृष्णकांत साफी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

टॅग्स :अजब गजबबिहारबिहार समाचारPoliceएटीएम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?