लाइव न्यूज़ :

बिहार के मोतिहारी में दिखा कुदरत का करिश्मा, 40 दिन के बच्चे के पेट में भ्रूण मिलने पर डॉक्टर भी हुए हैरान, मां के पेट में ही बच्चे की कोख में हुआ था विकसित

By आजाद खान | Updated: May 27, 2022 10:34 IST

बच्चे के पेट में तकलीफ होने के कारण डॉक्टरों ने उसकी जांच की था। जांच के दौरान उन लोगों ने पाया कि बच्चे के पेट में भ्रूण है।

Open in App
ठळक मुद्देमोतिहारी जिले में एक बच्चे के पेट में भ्रूण मिलने की बात सामने आई है। यहां पर एक 40 दिन के बच्चे के साथ यह घटना घटी है। डॉक्टरों का कहना है कि यह मामला 10 लाख मरीजों में से केवल पांच मरीजों में ही पाया जाता है।

पटना: बिहार के मोतिहारी जिले से एक अजीबोगरीब मामले सामने आया है। यहां पर एक बच्चे के पेट में भ्रूण मिला है। इस 40 दिन के बच्चे के इलाज के लिए उसे अस्पताल लाया गया था तब इस बात का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह एक काफी दुर्लभ मामला है जहां इतने छोटे बच्चे के पेट में भ्रूण मिला हो। जानकारों के अनुसार, यह मामला 10 लाख मरीजों में से केवल पांच मरीजों में ही पाया जाता है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मोतिहारी जिले में एक 40 दिन के बच्चे के पेट के अंदर से भ्रूण मिला है। यह मामला मोतिहारी के रहमानिया मेडिकल सेंटर का है जहां पेट फूलने की शिकायत के बाद बच्चे को अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि पेट फूलने के कारण बच्चा ठीक से पेशाब नहीं कर पाता था और इस वजह से इसकी जांच की गई। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि बच्चे के पेट में पहले से ही एक भ्रूण विकसित हो चुका है। दरअसल, बच्चा जब अपनी मां के गर्भ में था तब ही उसके पेट में एक भ्रूण तैयार हो रहा था। 

हर 10 लाख मरीजों में केवल 5 लोग ही होते है पीड़ित

बच्चे के पेट में एक भ्रूण मिलने के बाद डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया और पेट से भ्रूण को बाहर निकाला था। फिलहाल बच्चे की जान को कोई खतरा नहीं है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई हैं। इस पर बोलते हुए रहमानिया मेडिकल सेंटर के डॉ. उमर तबरेज ने कहा कि यह मामला बहुत ही कम लोगों में पाया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि मेडिकल भाषा में इसे 'भ्रूण में भ्रूण' या बच्चे के पेट में भ्रूण की उपस्थिति कहा जाता है। बच्चा का सही से ऑपरेशन हो जाने के कारण डॉक्टरों ने राहत की सांस ली है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोबिहारडॉक्टरOperation Center
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'