लाइव न्यूज़ :

मां ने बेटे के मुंह पर मला लाल मिर्च का पाउडर, लेकिन क्यों, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 5, 2022 21:22 IST

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में एक महिला अपने 15 साल के बेटे के गांजा पीने की आदत से इस कदर परेशान हो उठी की उसने अपने बेटे को एक पोल में बांधकर उसके चेहरे पर लाल मिर्च पाउडर मल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएक मां ने बेटे की गांजे की लत छुड़ाने के लिए उसके मुंह पर लाल मिर्च का पाउडर मल दिया महिला का बेटा मना करने के बावजूद स्कूल में पढ़ने वाले अपने साथियों के साथ गांजा पीता थामहिला ने बेटे की लत छुड़ाने के लिए एक पोल से बांधा फिर चेहरे पर लाल मिर्च का पाउडर रगड़ दिया

सूर्यापेट:तेलंगाना में एक महिला अपने 15 साल के बेटे के गांजा पीने की आदत से इस कदर परेशान हो उठी की उसने अपने बेटे को एक पोल में बांधकर उसके चेहरे पर लाल मिर्च पाउडर मल दिया।

जानकारी के मुताबिक यह वाकया सूर्यापेट जिले के कोडाद शहर में हुआ। महिला ने मीडिया को बताया कि वह अपने बेटे के गांजा पीने की आदत से एकदम परेशान हो गई थी। स्कूल में पढ़ने वाला उसका बेटा अपने साथियों के साथ गांजा पीता था। 

इस बात से तंग आकर महिला ने बेटे को गांजे की लत से दूर करने के लिए सड़क के किनारे एक पोल से बांध दिया और रोते हुए उसके चेहरे पर लाल मिर्च का पाउडर रगड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक जब लड़के ने अपनी मां से वादा किया कि वो गांजा पीने की आदत छोड़ देगा, उसके बाद ही उसकी मां ने उसकी रस्सियों को खोला और वो पोल से आजाद हुआ।

बताया जा रहा है कि इस वाकये से पहले लड़के की मां ने कई बार कोशिश की कि वो गांजा से दूर रहे लेकिन वो अपनी आदत से बाज नहीं आया। 

वहीं मां द्वारा लाल मिर्ची के पाउडर से बेटे को प्रताड़ित किये जाने के मामले में तेलंगाना के एक बाल अधिकार एवं कल्याण के लिए काम करने वाली दिव्या दिशा के निदेशक इसिडोर फिलिप्स ने कहा कि हमारे समाज में अनुशासन या सजा के नाम पर शारीरिक हिंसा को सामान्य रूप से देथा जाता है, जो बेहद गलत बात है।

लेकिन इसके साथ ही फिलिप्स ने  यह भी कहा कि बच्चों को समाज का अच्छा नागरिक बनाने के लिए अनुशासन बेहद आवश्यक है, लेकिन इसके लिए माता-पिता को शारीरिक हिंसा और धमकी की जगह भावनात्मक तरीके से प्रयास करना चाहिए।

वहीं कई लोगों ने फिलिप्स की बात से इत्तेफाक न रखते हुए कहा कि बच्चों को बचपन में पीटे जाने से उनमें होने वाले सुधार की प्रक्रिया को बल मिलता है। लेकिन दुनिया भर के में सामाजिक शोध में इस बात को प्रमाणित किया गया है कि शारीरिक हिंसा का बच्चे के व्यक्तित्व पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे उनका आत्मविश्वास और मनोबल कम हो जाता है।

घटना को सनसनीखेज बनाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि हिंसा को जायज ठहराए बिना घटना के बारे में बात करते समय मां की मंशा है, वो अच्छी हो सकती है लेकिन उसके बाद भी उसका तरीका बेहद गलत है।

इसिडोर फिलिप्स ने कहा, “बच्चे के पालन-पोषण के लिए माता-पिता को संघर्ष करना ही पड़ता है और यह बेहद आम बात है। कई माता-पिता इस बात से अनजान हैं कि ऐसी अप्रत्याशित परिस्थितियों से कैसे निपटा जाए क्योंकि उनके जीवन में इस तरह की घटनाओं से निपटने का अनुभव नहीं होता। ” 

टॅग्स :सूर्यापेटतेलंगानाअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी