लाइव न्यूज़ :

Fact Check: जानें आप विधायक अमानतुल्ला खान के इस्लाम और शाहीन बाग वाले ट्वीट की सच्चाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2020 17:28 IST

अमानतुल्ला खान ने ओखला विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार भारी मतों से जीत दर्ज की है.

Open in App
ठळक मुद्देओखला विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 58.84 फीसदी रहा, इसके बावजूद खान अपना जीत का अंतर बढ़ाने में सफल रहे ओखला विधानसभा क्षेत्र में ही जामिया मिल्लिया इस्लामिया और शाहीन बाग आते हैं, जहां CAA के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन तेज है

दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के मौजूदा विधायक अमानतुल्ला खान का एक ट्वीट 11 फरवरी को दिल्ली चुनाव नतीजे के दिन वायरल हो गया था। अमानतुल्ला खान ओखला से लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं और शाहीन बाग इसी विधानसभा क्षेत्र में आता है। शाहीन बाग  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सीएए-विरोधी प्रदर्शनों का मुख्य केंद्र रहा है। बीजेपी ने शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधी प्रदर्शन को अपने चुनाव प्रचार का प्रमुख मुद्दा बना दिया था।

अमानतुल्ला खान को कुल 1,30,367 वोट मिले जबकि भाजपा के उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ब्रह्म सिंह को 58,540 वोट मिले। कांग्रेस के परवेज हाशमी महज 5,123 वोट ही पा सके। खान ने भाजपा प्रतिद्वंद्वी को 71,827 मतों के बड़े अंतर से हरा दिया। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में आप नेता ने 64,532 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। दिल्ली चुनाव नतीजों के दिन (11 फरवरी) को खान ने 12:08 PM पर ट्विटर पर ट्वीट किया, 13 राउंड पूरे होने के बाद 72000 वोट से आगे चल रहा हूं।

इसके बाद सोशल मीडिया पर खान का फर्जी ट्वीट वायरल हो गया है। इसमें लिखा हुआ था, 13 राउंड पूरे होने के बाद 72000 वोट से आगे चल रहा हूँ। आज शाहीन बाग जीता,आज हमारा इस्लाम जीता है इंसा अल्लाह, जल्दी ही पूरे इंडिया में इस्लाम की जीत होगी, मेरे सभी मुस्लिम भाई बहनों का सुक्रिया, सबने मिल कर अपनी ताकत दिखाई एकता बनाएं रखना, हम इतिहास जरूर दोहराएंगे।

इसके तुरंत बाद ये ट्वीट सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गया। वायरल स्क्रीनशॉट में आप देख सकते हैं कि अमानतुल्ला खान के ट्वीट और उसमें जोड़े गए फर्जी शब्दों का फॉन्ट अलग है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी