लाइव न्यूज़ :

लंगूर और इंसान की ऐसी दोस्ती! शख्स के मरने के बाद उसे अंतिम विदाई देने पहुंचा, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे भावुक

By आजाद खान | Updated: October 20, 2022 15:11 IST

वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि जिस शख्स की मृत्यु हुई है वह लंगूर का दोस्त है। उसकी मौत के बाद वह वहां से जाना नहीं चाहता था।

Open in App
ठळक मुद्देलंगूर और इंसान की दोस्ती का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लंगूर को एक शख्स के लाश के पास बैठे देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि वह शख्स लंगूर का दोस्त था जिसकी मृत्यु हो गई है।

कोलंबो:श्रीलंका के बट्टीकोलओआ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लंगूर को देखा जा रहा है जो एक शख्स के लाश के पास बैठा उसे उठाने की कोशिश करते हुए देखा जा रहा है। 

बताया जाता है कि वह शख्स लंगूर का खूब ख्याल रखता था और उसे खाना भी देता था, ऐसे में दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। अब जब लंगूर के दोस्त की मृत्यु हो गई है और उसकी लाश उसके सामने पड़ी है तो वह उसे उठाने की कोशिश कर रहा है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा

इस वीडियो में यह देखने को मिला कि लंगूर के दोस्त की लाश पड़ी हुई है और उसके पास ही वह भी बैठा हुआ है। वीडियो के अगले हिस्से में यह भी देखा गया है कि वह अपने दोस्त के मुंह को बार-बार जाकर चेक कर रहा है ताकि वह जिंदा है कि नहीं। ऐसे में उसे कई बार उसके मुंह तक अपना मुंह ले जाते हुए देखा जा रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल कई और वीडियो में यह भी देखा गया कि वह अपने दोस्त के लाश के पास से हटना नहीं चाहता है। कभी वह उसके पास बैठे रह रहे है तो कभी उसके पैरों के पास जा रहा है। वहां मौजूद लोगों ने लंगूर को हटाना भी चाहा पर वह वहां से हटने को तैयार ही नहीं है। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना श्रीलंका के बट्टीकोलओआ का है जहां पर 56 साल के पीतांबरम राजन रहता था। किसी बीमारी के कारण राजन की 17 अक्‍टूबर मृत्यु हो गई थी। ऐसे में राजन के दोस्‍त और करीबी रिश्‍तेदार द्वारा उन्‍हें श्रद्धांजलि देने के लिए उसकी लाश को बाहर रख गया था। ऐसे में वहां एक लंगूर आ जाता है और राजन के लाश के पास बैठ जाता है। 

जब राजन के दोस्‍त और करीबी रिश्‍तेदार उसे लाश के पास से हटाना चाहा तो वह वहां से हटना नहीं चाहता था और काफी देर तक वहीं बैठे रह गया। आपको बता दें कि दक्षिण पश्चिम, श्रीलंका के जंगलों में काफी ज्यादा मात्रा में लंगूर पाए जाते है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी