लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: MLA संग्राम थोपटे के समर्थकों ने कांग्रेस दफ्तर में की जमकर तोड़फोड़, वायरल वीडियो पर लोग बोले- मंत्री पद पर खींचतान शुरू

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 1, 2020 10:01 IST

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी, (कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी) ने 30 दिसंबर 2019 को कैबिनेट का विस्तार किया। विधायक संग्राम थोपटे के समर्थक अपने नेता को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी प्रवक्ता रमेश नायर ने बताया है कि कार्यकर्ता संग्राम थोपटे के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। ट्विटर पर वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स तीनों गठबंधन की सरकार पर चुटकी ले रहे हैं।

महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक संग्राम थोपटे के समर्थकों ने कांग्रेस के दफ्तर में जमकर तोड़फोड़ की है। जिसका वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। घटना मंगलवार (31 दिसंबर 2019) की है। इस घटना का लाइव वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में 40 कार्यकर्ताओं को तोड़फोड़ करते देखा जा सकता है। जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आई लोगों ने पूछना शुरू कर दिया कि अभी से ही मंत्री पद पर खींचतान शुरू हो गई है।

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी, (कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी) ने 30 दिसंबर 2019 को कैबिनेट का विस्तार किया। विधायक संग्राम थोपटे के समर्थक अपने नेता को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हैं। पुणे जिले के भोर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक संग्राम थोपटे जीते हैं।  संग्राम थोपटे के समर्थकों ने पुणे शहर कांग्रेस भवन में घुसकर तोड़फोड़ की है। मंगलवार शाम तकरीबन 6:30 बजे 40 कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में घुसे और तोड़फोड़ की। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्यालय में रखे कम्प्यूटर और टीवी स्क्रीन से लेकर टेबल और कुर्सियां तक तोड़ी गई हैं। ट्विटर यूजर और पत्रकार मानक गुप्ता ने लिखा है, ''महाराष्ट्र में मंत्री पद पर खींचतान शुरू। कांग्रेस विधायक संग्राम थोपटे के समर्थकों ने कांग्रेस दफ्तर में की जमकर तोड़फोड़।

ट्विटर पर वीडियो को शेयर कर कुछ यूजर्स तीनों गठबंधन की सरकार पर चुटकी ले रहे हैं। देखें प्रतिक्रिया 

कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता रमेश नायर ने बताया है कि कार्यकर्ता संग्राम थोपटे के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। पार्टी ने इस बात पर कार्रवाई की बात कही है। पार्टी का कहना है कि इस तरह के कृत्य को पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। 

टॅग्स :महाराष्ट्रभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसउद्धव ठाकरे सरकारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…