लाइव न्यूज़ :

क्वारंटाइन में मजदूरों ने डांस कर वीडियो TikTok पर किया पोस्ट तो 7 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस, DGP को भी देना पड़ा ये बयान

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 5, 2020 12:04 IST

ओडिशा में कोरोना वायरस से 169 लोग संक्रमित हैं और सिर्फ एक की मौत हुई है। राज्य में कोविड-19 से 60 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में 17 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,568 हुई; संक्रमित लोगों की संख्या 46,433 हुई। भारत में कोविड-19 को लेकर 17 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।

नई दिल्ली: ओडिशा के भद्रक में क्वारंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों ने डांस कर उसका वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट किया। वीडियो के वायरल होने के बाद भद्रक पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने को लेकर केस दर्ज किया है। मजदूरों ने एक साथ डांस कर सोशल डिस्टेंस के निमयों को भी तोड़ा था। 

ये प्रवासी मजदूर पश्चिम बंगाल से यहां लौटे थे। उन्हें सीआरएस हाई स्कूल, तिहिड़ी में क्वारंटाइन किया गया था। इन्हीं लोगों में से छह लोगों ने एक साथ मिलकर डांस किया। जिसके बाद वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट किया गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। 

भद्रक पुलिस ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा है, तिहिड़ी पुलिस स्टेशन केस नंबर- 172 Dt 4,5.20 u/s 188/269/270IPC/सेक्शन 51. बता दें कि सेक्शन 51 आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत आता है, उसके तहत इन छह मजदूरों पर केस दर्ज लगाया गया है। 

जिन सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है उसमें से वीडियो में छह लोग डांस करते दिख रहे हैं वो शामिल हैं। उसके अलाव एक वीडियो रिकॉर्ड करने वाले पर भी मामला दर्ज किया गया है। 

DGP ने टिकटॉक को लेकर दिया ये बयान 

आडिशा के पुलिस महानिदेशक अभय ने क्वारंटाइन सेंटर या अस्पतालों में इस तरह वीडियो बनाकर टिकटॉक या फिर किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट करने को लेकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी कोरोनो वायरस महामारी के दौरान दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालेगा, उनसे कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।

आडिशा के पुलिस महानिदेशक अभय ने कहा है कि सभी से अपील है कि क्वारंटाइन सेंटर पर नियमों का पालन करें। सोशल डिस्टेंस की चैन तोड़कर इस वायरस को हमला करने का मौका ना दें।

टॅग्स :कोरोना वायरसटिक टोकओड़िसावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा