लाइव न्यूज़ :

सांता क्लॉज कभी पूरी नहीं कर पाएंगे 7 साल के बच्चे की यह ख्वाहिश, वायरल हो रही जज्बातों के तार छेड़ देने वाली मासूम की चिट्ठी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 24, 2019 16:34 IST

बच्चे ने चिट्टी में लिखा, ''प्रिय सांता, हमें अपना घर छोड़ना पड़ा। पिता उग्र थे। हमें सारे काम करने पड़े। पिता को वह सब कुछ मिला जो वह चाहते थे। मां ने कहा कि यह घर छोड़ने का वक्त है और वह हमें सुरक्षित जगह पर ले जाएगी जहां हमें डरने की जरूरत नहीं होगी... 

Open in App
ठळक मुद्देदुनियाभर में लोगों के सिर क्रिस्मस की खुमारी सवार है लेकिन एक बच्चे के चेहरे की उदासी ने हजारों लोगों का ध्यान खींचा है। सात साल के मासूम ने सांता क्लॉज के नाम कुछ इस कदर भावुक चिट्ठी लिखी है कि सोशल मीडिया पर लोगों के जज्बातों के तार छेड़ रही है।

दुनियाभर में लोगों के सिर क्रिस्मस की खुमारी सवार है लेकिन एक बच्चे के चेहरे की उदासी ने हजारों लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल, सात साल के मासूम ने सांता क्लॉज के नाम कुछ इस कदर भावुक चिट्ठी लिखी है कि सोशल मीडिया पर लोगों के जज्बातों के तार छेड़ रही है। नन्हे बच्चे की चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मासूम ने चिट्ठी में जो ख्वाहिश लिखी है, उसे सांता क्लॉज चाहकर भी पूरी नहीं कर सकेंगे। 

बच्चे ने चिट्टी में लिखा, ''प्रिय सांता, हमें अपना घर छोड़ना पड़ा। पिता उग्र थे। हमें सारे काम करने पड़े। पिता को वह सब कुछ मिला जो वह चाहते थे। मां ने कहा कि यह घर छोड़ने का वक्त है और वह हमें सुरक्षित जगह पर ले जाएगी जहां हमें डरने की जरूरत नहीं होगी। 

मैं अब भी बैचेन हूं। मैं दूसरे बच्चों से बात नहीं करना चाहता हूं। क्या आप इस क्रिस्मस में आ रहे हैं? हमारे पास यहां हमारा कोई सामान नहीं है। क्या आप कुछ चैप्टर बुक्स, एक डिक्शनरी, एक कंपास और एक घड़ी ला सकते हैं? मुझे एक बहुत बहुत बहुक अच्छे पिता भी चाहिए, क्या आप उन्हें भी ला सकते हैं? आपको प्यार, ब्लेक''

बता दें कि मासूम की चिट्ठी सेफ हैवेन ऑफ टैरेंट काउंटी नाम के फेसबुक पेज ने साझा किया है। यह अमेरिका टेक्सास की एक एनजीओ है जो बेबस और बेघर लोगों के सुरक्षा प्रदान करने के लिए काम करती है। एनजीओ ने पोस्ट में बताया कि कुछ हफ्तों पहले ब्लेक की मां को यह चिट्ठी उसके बस्ते में मिली थी।

बच्चे की चिट्ठी वाली इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 2 हजार चार सौ से ज्यादा लोग शेयर चुके थे। बच्चे की चिट्ठी को लेकर लोगों के भी खूब कमेंट आ रहे हैं।

टॅग्स :क्रिसमसवायरल कंटेंटफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतAAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, इस बार सांता क्लॉज सच में नाराज हैं

बॉलीवुड चुस्कीBollywood Christmas 2025: तमन्ना भाटिया, ख़ुशी कपूर, कार्तिक आर्यन, सोनाक्षी और शिल्पा शेट्टी ने ऐसे सेलीब्रेट किया क्रिसमस

भारतDelhi: क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 20,000 पुलिसकर्मी तैनात

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो