लाइव न्यूज़ :

बांस के स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला का वीडियो वायरल, लोगों ने 5 किमी तक बारी-बारी स्ट्रेचर को सहारा दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2022 12:42 IST

पांच किलोमीटर की मुश्किल यात्रा के दौरान उच्च रक्तचाप के कारण महिला प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी, लेकिन समय पर उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय के री-भोई जिले का है जहां एंबुलेंस के अभाव में गर्भवती महिला को बांस निर्मित स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद देश भर के लोगों ने प्रशासन की कड़ी आलोचना की।डॉक्टर ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

शिलांगः मेघालय के री-भोई जिले में एक गर्भवती महिला को सोमवार को एंबुलेंस या वाहन के अभाव में बांस के स्ट्रेचर पर लिटा कर पांच किलोमीटर दूर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पांच किलोमीटर की मुश्किल यात्रा के दौरान उच्च रक्तचाप के कारण महिला प्रसव पीड़ा से जूझ रही थी, लेकिन समय पर उसे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया गया। पथरखमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर सी. लिंगदोह ने पीटीआई को बताया, “जलीलम गांव के स्वयंसेवकों ने महिला को करीब पांच किलोमीटर दूर अस्पताल तक लाने के लिए बारी-बारी से स्ट्रेचर को उठाया, क्योंकि वहां कोई एंबुलेंस या वाहन उपलब्ध नहीं था।”

लिंगदोह ने बताया कि महिला ने सीएचसी में एक बच्ची को जन्म दिया,जिसका वजन चार किग्रा से कुछ अधिक है। उन्होंने कहा कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला को इस तरह से बांस के स्ट्रेचर पर ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देश भर के लोगों ने प्रशासन की कड़ी आलोचना की। गांव के एक बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि पिछले कई सालों से भारी बारिश और रखरखाव नहीं होने के कारण जलीलम और स्वास्थ्य केंद्र के बीच की सड़क खराब स्थिति में है।

टॅग्स :मेघालयवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो