लाइव न्यूज़ :

मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय का CAA विरोधियों पर तंज, लिखा- जिहादियों के काले झंडे के साथ राष्ट्रीय ध्वज क्यों?

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 23, 2019 13:28 IST

मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, जो लोग 'विभाजनकारी लोकतंत्र' नहीं चाहते हैं, वह उत्तर कोरिया चले जाएं।

Open in App

मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध कर रहे लोगों पर तंज करते हुए  एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मैं इन दिनों छुट्टियों पर मेरे गृह नगर कोलकाता में हूं। यहां  डायमंड हार्बर रोड पर मुझे एक दिलचस्प नजारा दिखा। दर्जनों ट्रकों में नारेबाजी और चिल्लाने वाले युवा सवार थे। वह डायमंड हार्बर रोड एस्प्लेनेड की ओर ड्राइविंग करते हुए जा रहे थे। ये लोग काले सफदे रंग के जिहादी झंडे लहरा रहे थे और साथ में भारत का राष्ट्रीय ध्वज भी था। राष्ट्रीय ध्वज! क्या देता है?

मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, बंगाली हिंदुओं के वैल्यू सिस्टम की असली वजह को वामपंथ ने बिगाड़ दिया है। कौन सी पार्टी सत्ता में है, सारहीन है। मूल्यों का विरूपण बहुत गंभीर है। यह सही और गलत की धारणा को बदल देता है। ऐसा होने में लंबा समय लगता है, लेकिन इसे सही होने में अधिक समय लग सकता है। उदाहरण:

1. एक मुसलमान गलत नहीं कर सकता2. जीवन में सब कुछ राजनीतिक है।3. गरीबी एक महान, गौरवशाली बात है।4. किसी राजनीतिक दल को केवल तभी गंभीरता से लिया जा सकता है जब वह सामान्य जीवन को बिगाड़े (जैसे कि बैंड, कॉलिंग बस, आदि)।

मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, जो लोग 'विभाजनकारी लोकतंत्र' नहीं चाहते हैं, वह उत्तर कोरिया चले जाएं। रॉय ने ट्वीट किया था, लोकतंत्र अनिवार्य रूप से विभाजनकारी है। अगर आप इसे नहीं चाहते हैं तो उत्तरी कोरिया चले जाइए।' राज्यपाल अपने इस ट्वीट को लेकर उस वक्त भी चर्चा में आए थे। 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, विवाग के माहौल में दो बातें याद रखनी चाहिए। 1. देश को कभी धर्म के नाम पर बांटा गया था। 2. लोकतंत्र अनिवार्य रूप से विभाजनकारी है। अगर आप इसे नहीं चाहते हैं तो उत्तरी कोरिया चले जाइए।' 

टॅग्स :मेघालयकैब प्रोटेस्टकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार