लाइव न्यूज़ :

लोकतंत्र में वोट की कीमतः दिनभर पैदल चढ़कर एकलौते मतदाता तक पहुचेंगे चुनावकर्मी

By भाषा | Updated: March 17, 2019 14:59 IST

चुनावकर्मी अरुणाचल प्रदेश के एक मतदान केंद्र पर एकमात्र मतदाता तक मुश्किल भरे रास्तों से चुनाव के दिन पहुंचेंगे, ताकि वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके।

Open in App

(उत्पल बरुआ) ईटानगर, 17 मार्चः लोकतंत्र में एक-एक व्यक्ति का वोट काफी मायने रखता है। इस बात को बखूबी ध्यान में रखते हुए चुनावकर्मी अरुणाचल प्रदेश के एक मतदान केंद्र पर एकमात्र मतदाता तक मुश्किल भरे रास्तों से चुनाव के दिन पहुंचेंगे, ताकि वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके। सोकेला तायांग नाम की एक महिला अपने बच्चों के साथ मालोगाम में रहती है, जो कि अन्जाव जिला मुख्यालय हायूलियांग से 39 किलोमीटर दूर है। यह क्षेत्र हायूलियांग विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है।

सूत्रों के अनुसार मालोगाम में काफी कम परिवार रहते हैं और सोकेला को छोड़कर यहां के अन्य मतदाताओं के नाम अन्य मतदान केंद्रों पर पंजीकृत हैं। राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों ने कहा, ‘‘ 2014 के चुनाव के दौरान इस मतदान केंद्र पर दो मतदाता थे। लेकिन कुछ कारणों से सोकेला के पति जानेलम तियांग ने अपना नाम इसी क्षेत्र के किसी अन्य मतदान केंद्र पर पंजीकृत करा लिया।’’

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी लाइकेन कोयू ने बताया कि चुनाव कराने वाले अधिकारियों को हायूलियांग से मालोगाम मतदान केंद्र तक पैदल चलकर जाना होगा और इसमें पूरा एक दिन लगेगा। कोयू ने कहा, ‘‘ चुनाव कराने वाले अधिकारियों को सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान केंद्र पर रहना पड़ सकता है क्योंकि हम नहीं जानते हैं कि वह कब मतदान करने आएगी। हम किसी पर जल्दी वोट डालने का दबाव नहीं डाल सकते हैं।''

अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ में ही हो रहे हैं। राज्य में चार लाख महिलाओं समेत 7.94 लाख मतदाता 11 अप्रैल को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के योग्य हैं। राज्य में 11 मतदान केंद्र विशेष तौर पर महिलाओं के लिए स्थापित किए गए हैं। राज्य में 2,202 मतदान केंद्रों पर 10 से कम मतदाता हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरुणाचल प्रदेशचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप