लाइव न्यूज़ :

तपती धूप से बचने के लिए बारातियों ने निकाला गजब का जुगाड़, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी, देखें

By अनिल शर्मा | Updated: April 29, 2022 15:48 IST

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तपती धूप में दूल्हा पक्ष बारातियों को धूप ना लगे, इसके लिए वह पंडाल ही साथ लेकर चल रहा है। पंडाल को चार पहिए लगे खंभे के सहारे तैयार किया गया है और पूरी बारात इसी के छांव में चल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो को देवयानी कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है वीडियो को 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है

Viral Video: परेशानियों का हल ढूंढने के लिए लोग क्या-क्या नहीं जुगाड़ कर डालते हैं। जबकि शादी-ब्याह का लग्न चल रहा है, ऐसे में चिलचिलाती धूप बारातियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। हालांकि इसका भी लोगों ने जुगाड़ ढूंढ निकाला है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लोग इस जुगाड़ को देख खूब हंस भी रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तपती धूप में दूल्हा पक्ष बारातियों को धूप ना लगे, इसके लिए वह पंडाल ही साथ लेकर चल रहा है। पंडाल को चार पहिए लगे खंभे के सहारे तैयार किया गया है और पूरी बारात इसी के छांव में चल रही है। वीडियो में पंडाल भी चला रहा है और इसके नीचे बाराती भी चैन से नाचते-मस्ती करते चल रहे हैं।

इस वीडियो को देवयानी कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा किया है। वीडियो को 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इसके सैकड़ों लोग पसंद कर चुके हैं। इस मजेदार जुगाड़ को देख लोगों के मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, पेड़ लगाने का भी जुगाड़ कर दे तो आज मजाक नहीं बनते। एक अन्य ने लिखा, बहुत जोखिम भरा है। इलेक्ट्रिक तारों से टकरा सकता है। इसके साथ एक यूजर ने कहा, वे इतनी सड़कें क्यों रोक रहे हैं..यह पागलपन है...

 

 

टॅग्स :वायरल वीडियोहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो