लाइव न्यूज़ :

'गर्दन काट दूंगा तेरी', हाथ में फरसा लेकर बीजेपी नेता को मनोहर लाल खट्टर ने दी धमकी, वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 11, 2019 17:23 IST

फरवरी 2019 में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बुजुर्ग दंपति पर भी गुस्सा किया था। दंपति 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले से संबंधित अपनी शिकायतों के साथ मुख्यमंत्री के पास पहुंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देये वायरल वीडियो मनोहर लाल खट्टर के जन आशीर्वाद रैली की है।वायरल वीडियो को कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी शेयर किया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह अपने नेता को धमकी देते दिख रहे है। वीडियो में मनोहर लाल खट्टर हाथ में फरसा लिए कह रहे हैं कि गर्दन काट दूंगा तेरी। फरसा लिए खट्टर जनता को रैली में संबोधित करते हुये कहते हैं कि फरसा दुश्मनों के नाश करने के लिए होता है। इस दौरान पीछे खड़े बीजेपी के एक नेता ने उन्हें पारंपरिक टोपी पहनाने की कोशिश की। लेकिन सीएम मनोहर लाल खट्टर को ये बात रास नहीं आई। जैसे ही बीजेपी नेता ने मनोहर लाल खट्टर को टोपी पहनाई, सीएम ने गुस्से में बीजेपी नेता को गर्दन काटने की धमकी दे दी। 

वायरल वीडियो को कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी शेयर किया है। रणदीप सुरजेवाला ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुये लिखा, गुस्सा और अहंकार सेहत के लिए हानिकारक हैं! खट्टर साहेब को गुस्सा क्यों आता है? फरसा लेकर अपने ही नेता को कहते हैं, "गर्दन काट दूंगा तेरी"। फिर जनता के साथ क्या करेंगे? 

ये ऐसा पहला मौका नहीं है जब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सार्वजनिक स्थल पर गुस्सा करते देखा गया है। हाल ही में करनाल में खट्टर एक कार्यक्रम में जनता पर फूल बरसा रहे थे। इस दौरान उनके पास खड़े युवक ने सेल्फी लेने की कोशिश की। युवक के फोन उठाते ही खट्टर ने उसको धक्का दिया और फटकार लगाई। 

ये वायरल वीडियो मनोहर लाल खट्टर के जन आशीर्वाद रैली की है। हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मनोहर लाल खट्टर चुनावी सभाओं और रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। 

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरवायरल कंटेंटवायरल वीडियोहरियाणाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?