लाइव न्यूज़ :

पेड़ कटने पर रोई मणिपुर की 9 साल की बच्ची, वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने बनाया ''ग्रीन मिशन'' का ब्रांड एंबेसडर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2019 13:57 IST

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्ची कहते हुये दिख रही-''मैं इन पेड़ों को खुद लगाया था। मैं इन पेड़ों को काफी प्यार करती थी। मुझे इनको कटते हुये देखने के बाद काफी दुख हो रहा है।''

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में बच्ची अपने चाचा को मणिपुरी भाषा में पेड़ कटने की शिकायत भी करती है। वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने वीडियो को देखा और फिर बच्ची को मणिपुर के ''ग्रीन मणिपुर मिशन'' का ब्रांड एंबेसडर बना दिया।

सोशल मीडिया पर एक मणिपुर की 9 साल की बच्ची के रोने का वीडियो वायरल हो रहा है। बच्ची इसलिए रो रही है क्योंकि उसने कुछ साल पहले दो पेड़ लगाये थे जिसे काट दिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही बच्ची का प्रकृति से जुड़ाव और प्यार को देखकर लोग काफी सराहना कर रहे हैं। जिसके बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री ने बच्ची को मणिपुर के ''ग्रीन मणिपुर मिशन'' के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया गया है। 

बच्ची का नाम वैलेंटिना एलांगबाम है। बच्ची काकिंग जिले के हियांगलाम माखा लीकाई इलाके की रहने वाली है। बच्ची के माता-पिता के नाम एलांगबाम प्रेमकुमार और एलांगबाम शाया है। वीडियो को बच्ची के चाचा ने फेसबुक पर पिछली शुक्रवार को शेयर किया था। जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना। पांचवीं में पढ़ने वाली बच्ची ने कक्षा में जब वो पढ़ती थी तो उसने गुलमोहर के दो पड़े लगाये थे। 

बच्ची ने गुलमोहर का पेड़ नदी के किनारे पर लगाई थी। लेकिन 3 अगस्त को नदी के किनारे की सफाई के दौरान उस दोनों पेड़ को काट दिया गया। जिसके बाद बच्ची ने चाचा के सामने पेड़ कटने का दुख जताते हुये रोया। जिसका वीडियो बना चाचा ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 

जब वीडियो में चाचा बच्ची को पूछते हैं कि तुम क्यों रो रही हो तो उसने जवाब दिया- मैं इन पेड़ों को खुद लगाया था। मैं इन पेड़ों को काफी प्यार करती थी। मुझे इनको कटते हुये देखने के बाद काफी दुख हो रहा है। 

वीडियो में बच्ची अपने चाचा को मणिपुरी भाषा में पेड़ कटने की शिकायत भी करती है। बच्ची वीडियो में कहती है- वो पेड़ मेरे भी ज्यादा बड़ा हो गया था फिर उसे क्यों काट दिया गया। बच्ची ने यह भी कहा कि दो पेड़ों की जगह अब 20 नये पेड़ लगाएगी।  

वीडियो के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने वीडियो को देखा और फिर बच्ची को मणिपुर के ''ग्रीन मणिपुर मिशन'' का ब्रांड एंबेसडर बना दिया।  बच्ची की मां ने कहा, मैं सरकार का इस बात के लिए धन्यवाद देती हूं। उन्होंने मेरी बेटी को बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 

टॅग्स :मणिपुरवायरल वीडियोवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी