लाइव न्यूज़ :

'विश्न की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा, 2-4 बलात्कार कर भी दिए तो बुराई क्या', क्या मेनका गांधी ने दिया ये बयान?

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 2, 2019 10:53 IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद मेनका गांधी के रेप के बयान को जिस दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वो पूरी तरह गलत है। मेनका गांधी के बयान को तोड़-मोड़ कर पेश किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे मेनका गांधी के जिस बयान को गलत तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है, वो अप्रैल 2018 का है। इस बयान का वीडियो यूट्यूब पर है। जो 13 अप्रैल 2018 को अपलोड हुआ था।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद मेनका गांधी का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये बयान बीजेपी के कुछ नेताओं पर रेप के आरोप लगने के बाद ज्यादा शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि मेनका गांधी ने एक बयान में कहा था, ''विश्न की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा, 2-4  बलात्कार कर भी दिए तो बुराई क्या?''

फेसबुक पर कौसर सैयद नाम के यूजर ने लिखा है, 'विश्न की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा, 2-4  बलात्कार कर भी दिए तो बुराई क्या?' इस पोस्ट को हजारों बार शेयर किया गया है। इस पोस्ट को  23 सितंबर को शेयर किया गया था। 

इंडिया के फैक्ट चेक के मुताबिक मेनका गांधी को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वो गलत हैं। रेप के आरोपी बीजेपी नेताओं पर मेनका गांधी का दिया गया बयान को तोड़-मोड़ कर पेश किया गया है। 

ये वीडियो अप्रैल 2018 की है। रेप पर मेनका गांधी के बयान गूगल पर सर्च करने के बाद पत्रिका की खबर दिखी। जिसमें यूपी के चंदौली में मेनका गांधी से जब कठुआ और उन्नाव की घटनाओं को लेकर पूछा गया था कि क्या इनसे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा है? तो मेनका ने जवाब दिया था, बीजेपी 11 करोड़ सदस्यों वाली दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, अगर 1-2 ऐसी घटनाएं हुई हैं तो आप कैसे पूरी पार्टी को दोषी ठहरा सकते हैं?

इस बयान का वीडियो यूट्यूब पर है। जो 13 अप्रैल 2018 को अपलोड हुआ था। ऐसे में ये साफ हो गया है कि मेनका गांधी के इस बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। 

टॅग्स :मेनका गाँधीरेपवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

क्राइम अलर्टMaharashtra: खुद को भगवान बताकर महिला से किया रेप, पालघर से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो