लाइव न्यूज़ :

बाथरूम में नहाते-नहाते सो गया ये शख्स! महिला के जगाने पर दिया ऐसा रिएक्शन, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: January 7, 2021 09:50 IST

बाथरूम में नहाते-नहाते सो जाने जैसी बात हैरान कर सकती है। हालांकि ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ। अब ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देटिक टॉक यूजर ने डाला है वीडियो, बाथरूम में टब में नहाते-नहाते सो गया था शख्सइस दौरान शख्स के आसपास बड़ी मात्रा में झाग पैदा हो गया, एक महिला की आवाज के बाद खुली नींदवीडियो को 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, वीडियो पर आ रहे हैं कई मजेदार रिएक्शन

गाड़ी चलाते-चलाते सो जाने या फिर झपकी आने जैसी बात आपने खूब सुनी होगी। ऐसे ही किसी लंबे सफर में भी कार में बैठ-बैठ झपकी लेने की बात भी अक्सर हम सुनते रहते हैं। हालांकि क्या आपने कभी किसी शख्स के बाथरूम में नहाते-नहाते सो जाने का किस्सा सुना है?

जाहिर है नहाते-नहाते सो जाने की बात अजीब लगती है। हालांकि ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ। सोशल मीडिया पर ये वीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाथटब में बैठा शख्स सोया हुआ नजर आता है और उसके चारों और बड़ी मात्रा में झाग बन जाता है।

शख्स झाग के बीच ही सोया हुआ कि तभी बाथरूम में एक महिला आती है और उसे आवाज लगाती है। महिला की आवाज सुनकर शख्स जागता है खांसने लगता है। नींद खुलने पर शख्स बताता है कि वो नहाते-नहाते सो गया था। इस पर महिला कहती है कि इस लापरवाही से वो मर भी सकता था।

ये वीडिया कहां का है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। इसे टिक टॉक यूजर @junanjoey ने शेयर किया है और लिखा है कि उसके पिता टब में सो गये थे।

वीडियो शेयर होने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 30 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को लेकर कई तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'ये शख्स 2020 से बचने में कामयाब रहा लेकिन 2021 में झाग ने इसे पकड़ लिया। मुझे खुशी है कि वो ठीक है और हम सभी इस घटना पर हंस सकते हैं।' वहीं, एक यूजर ने हैरानी जताई कि इतना ज्यादा झाग आखिर बाथरूम में कहां से आया। एक और यूजर ने लिखा, 'बच्चों और डैड के बीच का अंतर बहुत कम होता है।'

टॅग्स :वायरल वीडियोटिक टोक
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?