लाइव न्यूज़ :

राजगढ़ः रोड टैक्स और आधार कार्ड देने पर विवाद, चालक ने महिला टोल प्लाजा कर्मचारी को थप्पड़ जड़ा, थप्पड़बाज को महिलाकर्मी ने दिया ऐसे जबाव, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2022 21:29 IST

घटना शनिवार दोपहर ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र के राजगढ़-भोपाल मार्ग पर टोल प्लाजा पर हुई। वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने फरार गुर्जर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।पुष्टि करने के लिए उनसे आधार कार्ड मांगा गया था।

राजगढ़ः राजगढ़ जिले में रोड टैक्स देने को लेकर हुए विवाद में टोल प्लाजा पर काम करने वाली एक महिला को कथित तौर पर थप्पड़ मारने के आरोप में एक वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना शनिवार दोपहर ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र के राजगढ़-भोपाल मार्ग पर टोल प्लाजा पर हुई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ब्यावरा देहात थाने के प्रभारी रामकुमार रघुवंशी ने बताया कि जरकाड़िया खेड़ी गांव के रहने वाले राजकुमार गुर्जर ने टोल प्लाजा पर काम करने वाली एक महिला कर्मचारी को इसलिए थप्पड़ मारा क्योंकि उसने स्थानीय रहवासी होने के कारण रोड टैक्स में छूट लेने के लिए आधार कार्ड दिखाने को कहा था।

अधिकारी ने कहा कि गुर्जर के वाहन पर इलेक्ट्रॉनिक टोल भुगतान प्रणाली-फास्टैग नहीं लगा था। गुर्जर ने महिला कर्मचारी से कहा कि वह स्थानीय ग्रामीण है, जिसकी पुष्टि करने के लिए उनसे आधार कार्ड मांगा गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फरार गुर्जर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशNHAIभोपालRaigad Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी