लाइव न्यूज़ :

Viral Video: समुद्र में डूब रही थी चीड़िया, शख्स ने बचाया, वीडियो मचा रहा है इंटरनेट पर धूम

By विनीत कुमार | Updated: October 31, 2020 09:18 IST

सोशल मीडिया पर रोजाना कई ऐसे वीडियो आते हैं जिसे देख वाकई खुशी महसूस होती है और अच्छा लगता है। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स समुद्र में डूब रही चीड़िया की जान बचाता हुआ नजर आता है।

Open in App
ठळक मुद्देसमुद्र में डूबती चीड़िया की जान बचाने का वीडियो वायरल, लोग कर रहे हैं शख्स की तारीफवीडियो कहां का है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, Simon BRFC Hopkins नाम के ट्विटर पेज पर शेयर हुआ है वीडियो

इंटरनेट पर इन दिनों एक शख्स के समुद्र में डूबती छोटी चीड़िया की जान बचाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर इसे देख लोग शख्स की खूब सराहना भी कर रहे हैं। इस वीडियो को एक ट्विटर पेज Simon BRFC Hopkins पर शेयर किया गया है। वीडियो का कुछ सेकेंड का छोटा सा क्लिप ही ट्विटर पेज पर डाला गया है औ इसे 5000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि समुद्र में यात्रा के दौरान शख्स को समुद्र में एक चीड़िया दिखाई देती है। वह खुद को बचाने के लिए पानी के बीच जूझ रही है। ऐसे में ये शख्स उसे अपने हाथों से ऊपर खींचता है और फिर इसे एक सूखे स्थान पर रखता है। 

साथ ही ये शख्स चीड़िया को खाने के लिए भी कुछ चीजें देता है और साथ ही पानी भी पिलाता है।  ऐसा लगता है कि चीड़िया भी बिना किसी डर के इस शख्स से घुलमिल जाती है। वैसे वीडियो कहां का है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

वीडियो के एक अंश में वह शख्स के सिर पर भी बैठे दिखाई देती है। बाद में कुछ देर बाद शख्स उस चीड़ियो को वहां से उड़ा देता है। Simon BRFC Hopkins ट्विटर पेज पर इसे शेयर करते हुए लिखा गया, 'दुनिया को ऐसे और लोगों की जरूरत है।' देखिए ये वायरल वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए लिखा, 'मुझे याद है कि जब मैं बच्चा था तो मेरे दादा जी ने भी ऐसे ही एक चीड़िया को बचाया था। उसके पंख टूट गए थे। मेरे दादाजी ने उसका इलाज किया और ठीक होने में मदद की। उन्होंने मुझे सभी जानवरों के प्रति स्नेह करना सिखाया और मुझे भी अच्छा लगता है जब ऐसा कोई और करता है।'

वहीं, एक और शख्स ने लिखा, 'बिल्कुल दुनिया को ऐसे और लोगों की जरूरत है। इस वीडियो ने दिल जीत लिया।' अन्य यूजर्स ने भी ऐसे ही चीड़िया की मदद करने वाले शख्स की तारीफ करते हुए उसे अच्छा और प्यारा इंसान बताया।

टॅग्स :वायरल वीडियोट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?