लाइव न्यूज़ :

वॉलमार्ट में आइसक्रीम टब को लिक करना इस युवक को पड़ा भारी, यहां देखिए वायरल वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 20, 2020 14:18 IST

सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो शख्स वॉलमार्ट सुपरमार्कट में आइसक्रीम टब को लिक करते हुए और उसे वापस फ्रिज में रखते हुए नजर आ रहा है। यहां देखिए वीडियो।

Open in App
ठळक मुद्देसुपरमार्कट में आइसक्रीम टब को लिक करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। डी एरियन एंडरसन पर सजा के तौर पर काम से 6 महीनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

कहते हैं कि दुनिया में अजीबों गरीब लोगों की कमी नहीं है। इसका एक उदाहरण यूएस के टेक्सास में देखने को मिला है। दरअसल यहां से एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सुपरमार्कट में आइसक्रीम टब को लिक करते हुए और उसे वापस फ्रिज में रखते हुए पाया गया। इस शख्स का नाम डी एरियन एंडरसन बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 24 साल है।

एंडरसन को बुधवार यानि 18 मार्च को एक महीने की जेल सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही यूएस मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उसने एक हजार डॉलर यानि कि तकरीबन 73 हजार रुपए बतौर जुर्माना भरा है।डी एरियन एंडरसन की सजा कोर्ट का फैसला के बाद जेल में कैद है।

मालूम हो, एंडरसन की जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वो पिछले साल के अगस्त में ही वायरल हुई थी। जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, वैसे ही सोशल मीडिया पर हेल्थ को लेकर तमाम बातें शुरू हो गईं। वहीं, पोर्ट आर्थर न्यूज के मुताबिक, इस वीडियो को फेसबुक पर लगभग 157,000 व्यूज मिल चुके हैं। वैसे इस मामले के सामने आने के बाद सुपरमार्कट के कैमरों में ये भी देखा गया कि जिस आइसक्रीम टब को एंडरसन ने लिक किया था, बाद में उसे उसने खरीद भी लिया। 

हालांकि, डी एरियन एंडरसन पर सजा के तौर पर काम से 6 महीनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही, उस पर 100 घंटे बिना पेमेंट में काम करने के आदेश भी दिए गए हैं। यही नहीं, एंडरसन पर एक हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उसे आदेश दिया गया है कि आइसक्रीम कंपनी को भी वो 1,565 डॉलर का भुगतान करेगा। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इस मामले के सामने आने के बाद आइसक्रीम कंपनी ने सुपरमार्कट में मौजूद सभी आइसक्रीमों को स्वास्थ वजहों के कारण बदल दिया, जिसमें कंपनी के 1,565 डॉलर खर्च हुए। इसकी वजह से जो कुछ भी कंपनी ने खर्च किया है, उसका भुगतान एंडरसन ही करेगा। 

 

टॅग्स :वायरल वीडियोअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो