लाइव न्यूज़ :

बाप रे! मेट्रो से उतरकर शख्स ने ऐसे लगाई दौड़ कि अगले स्टॉप पर उसी मेट्रो को पकड़ लिया, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: December 31, 2022 21:47 IST

एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक दौड़ते हुए शख्स ने खुद को बॉडी कैमरे के जरिए रिकॉर्ड किया जबकि एक अन्य व्यक्ति ने ट्रेन की गतिविधियों को कैद किया। क्लिप को ट्विटर पर साझा किया गया था और इसे 47 मिलियन बार से अधिक देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर इस वीडियो क्लिप को 47 मिलियन बार से अधिक देखा गया हैवीडियो मूल रूप से 2017 में पेपो जिमेनेज द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया थाक्लिप में, एक व्यक्ति को लंदन के मेंशन हाउस मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन से उतरते हुए देखा जा सकता है

London Metro Viral Video: लंदन में मेट्रो ट्रेन से उतरकर अगले स्टॉप पर उसी ट्रेन में सवार होने के लिए दौड़ते हुए एक व्यक्ति का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक दौड़ते हुए शख्स ने खुद को बॉडी कैमरे के जरिए रिकॉर्ड किया जबकि एक अन्य व्यक्ति ने ट्रेन की गतिविधियों को कैद किया। क्लिप को ट्विटर पर साझा किया गया था और इसे 47 मिलियन बार से अधिक देखा गया है।

दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो मूल रूप से 2017 में पेपो जिमेनेज द्वारा ट्विटर पर साझा किया गया था। 1 मिनट से अधिक की क्लिप में, एक व्यक्ति को लंदन के मेंशन हाउस मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन से उतरते हुए देखा जा सकता है। वह अगले पड़ाव पर उसी ट्रेन को पकड़ना चाहता था, इसलिए वह जितनी तेजी से भाग सकता था भागा। अगला पड़ाव केनन स्ट्रीट पर था और धावक ट्रेन में चढ़ने में भी सफल रहा। दोबारा मेट्रो पर चढ़ने के बाद शख्स थकान के कारण मेट्रो की फर्श पर लेट गया जबकि अन्य यात्री उसके लिए ताली बजा रहे थे।

वीडियो ऑनलाइन तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, मुझे विश्वास नहीं था कि वह ऐसा कर सकता है।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, अमेजिंग ब्रो।

टॅग्स :वायरल वीडियोमेट्रोLondonट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?