लाइव न्यूज़ :

"मेरा बेटा बिकाऊ है, मुझे बेटा बेचना है", कर्ज चुकाने के लिए शख्स अपने बेटे को बेचने पर मजबूर

By रुस्तम राणा | Updated: October 28, 2023 16:48 IST

कथित तौर पर रिश्तेदार ने गाली-गलौज की और उस व्यक्ति से अपने पैसे वापस करने को कहा। इसके बाद वह शख्स अपने परिवार को लेकर गले में तख्ती लटकाकर सड़क पर बैठ गया।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने अपने रिश्तेदार से 50,000 रुपये का कर्ज लिया थारिश्तेदार ने गाली-गलौज की और उस व्यक्ति से अपने पैसे वापस करने को कहा इसके बाद वह शख्स अपने परिवार को लेकर गले में तख्ती लटकाकर सड़क पर बैठ गया

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक असहाय पिता को अपने बेटे को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। घटना अलीगढ़ के रोडवेज बस स्टैंड की है जहां एक पिता अपने परिवार के साथ गले में तख्ती लटकाए बैठा था। बोर्ड पर लिखा था, "मेरा बेटा बिकाऊ है, मुझे बेटा बेचना है।" दरअसल, शख्स अपना कर्ज चुकाना चाहता है। खबरें हैं कि पिता अपने बच्चे को 6 से 8 लाख रुपये में बेच रहा था।

सोशल मीडिया में पोस्ट हुई एक फोटो में शख्स को गले में बोर्ड लटकाए बैठे देखा जा सकता है और उसके साथ उसका परिवार भी नजर आ रहा है। शख्स के परिवार में उनकी पत्नी, बेटी और बेटा शामिल है, उन्हें बस स्टैंड के पास फुटपाथ पर सड़कों के किनारे बैठे देखा जा सकता है। ऐसी खबरें हैं कि शख्स ने अपने परिवार के किसी सदस्य से कर्ज लिया था और पैसे लौटाने को लेकर शख्स और उसके परिवार के सदस्य के बीच झगड़ा हो गया।

उस आदमी ने अपने रिश्तेदार से 50,000 रुपये का कर्ज लिया और समय पर उसे वापस नहीं कर पाया। कथित तौर पर रिश्तेदार ने गाली-गलौज की और उस व्यक्ति से अपने पैसे वापस करने को कहा। इसके बाद वह शख्स अपने परिवार को लेकर गले में तख्ती लटकाकर सड़क पर बैठ गया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से मामला उसी दिन निपट गया। 

अलीगढ़ पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, ''अपने रिश्तेदार से 50 हजार रुपये उधार लिए थे, पैसे न लौटाने को लेकर आपस में विवाद हो गया था, कल दोनों पक्षों की सहमति से मामला सुलझ गया।''

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उस घटना को लेकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला किया जहां पिता को अपने बेटे को बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, "यह बीजेपी का अमृतकाल है जब एक पिता अपने बेटे को बेचने के लिए गले में तख्ती लटकाकर विलाप करने को मजबूर है। इससे पहले कि यह तस्वीर दुनिया भर में फैल जाए और पूरे देश के साथ-साथ राज्य की छवि भी खराब हो जाए, दुनिया कोई तो जगाए सरकार को।”

टॅग्स :अलीगढ़उत्तर प्रदेशअखिलेश यादवAkhilesh Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो