तूफानी झोंके में छतरी बनी पैराशूट, हवा में उड़ता रहा शख्स, देखें खतरनाक VIDEO

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 30, 2019 06:52 PM2019-03-30T18:52:10+5:302019-03-30T18:52:10+5:30

वीडियो में दिखाई देने वाले शख्स की पहचान सादिक के रूप में हुई है। वो बिलकुल ठीक है। छतरी हवा में उड़ने के बाद सादिक घबरा गया था।

Man flies off with umbrella in storm in southern Turkey | तूफानी झोंके में छतरी बनी पैराशूट, हवा में उड़ता रहा शख्स, देखें खतरनाक VIDEO

तूफानी झोंके में छतरी बनी पैराशूट, हवा में उड़ता रहा शख्स, देखें खतरनाक VIDEO

कैसा होगा जब बिना किसी टेक्नॉलॉजी के कोई इंसान हवा में उड़ रहा हो... तुर्की में एक ऐसी ही घटना हुई जिसे देखने वाले हैरान रह गए। दरअसल तुर्की के उस्मानिया प्रांत में तेज तूफान आया। वहीं किसी जगह सड़क के पास एक छतरी स्टैंड पर रखी हुई थी। तूफानी हवा से छतरी हिलने लगी। छतरी को उड़ने से रोकने के लिए शख्स छतरी के बने स्टैंड पर चढ़ गया। 

शख्स के चढ़ने पर कुछ सेकेंड के लिए तो स्टैंड वहीं रुका रहा। लेकिन जल्दी ही छतरी हवा में उड़ने लगी। उड़ती हुई छतरी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गो वायरल  नाम के यूट्यूब पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो के हजारों व्यूज हो चुके हैं। ये वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था।

वीडियो में दिखाई देने वाले शख्स की पहचान सादिक के रूप में हुई है। वो बिलकुल ठीक है। छतरी हवा में उड़ने के बाद सादिक घबरा गया था। उसको डर था कि ज्यादा ऊपर जाने के बाद वो गिर न जाए। कुछ लोग उसको बचाने आ गए। 4 मीटर की ऊचाई पर जाने के बाद सादिक ने छलांग लगा दी। वो उस वक्त काफी डरा हुआ था।

Web Title: Man flies off with umbrella in storm in southern Turkey

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे