लाइव न्यूज़ :

बाढ़ में कार बह न जाए इसके लिए शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, रस्सी का झूला बनाकर घर की छत से ऐसी बांधी कार, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 9, 2021 14:24 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक गजब का जुगाड़ वायरल हो रहा है , जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे । इसमें एक शख्स ने अपनी कार को पानी में बहने से बचाने के लिए गजब का जुगाड़ लगाया था ।

Open in App
ठळक मुद्देशख्स ने कार को बाढ़ के पानी में डूबने से बचाने के लिए लगाया गजब का दिमागरस्सी के सहारे छत से बांधा कार को और बहने से बता लिया लोगों ने कहा -तेलंगाना में इस तरह का जुगाड़ पहली बार हुआ है

मुंबई :  देश के कई राज्यों में इन दिनों बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं । अपने शहर और इलाके में पानी भर जाने की वजह से लोग को काफी परेशानी भी होती है । लोग अपने रोजाना के काम भी नहीं कर पाते हैं । घर में पानी घुस जाने की वजह से लोगों को परेशानी होती है । ऐसे में एक शख्स ने अपनी कार को पानी में बहने से बचाने के लिए गजब का जुगाड़ लगाया । ये जुगाड़ देखकर आप भी दंग रह जाएंगे । 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गलियों में पानी भरा है और पानी का बहाव भी काफी तेज है, जिसमें एक कार आधी डूबी हुई नजर आ रही है । वहीं, एक शख्स अपनी छत पर खड़ा है और कार के आगे और पीछे के हिस्से को मजबूती से रस्सी से बांधने के बाद उस रस्सी को छत के खम्भों से बांध रहा है । 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो तेलंगाना के राजन्ना सिरिसिल्ला जिले का है । जहां के शांतिनगर इलाके में बाढ़ के पानी से गलियां बुरी तरह से भर गईं हैं और साथ ही पानी का बहाव भी काफी तेज है । ऐसे में एक शख्स ने अपनी कार को बहने से बचाने के लिए गजब जुगाड़ लगाया । उसने अपनी कार को रस्सियों से अनोखे तरह से बांध दिया है, ताकि वो बाढ़  में न बह पाए । इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है ।

ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा- अब सिरिसिल्ला इस जुगाड़ के लिए मशहूर हो गया है । पहली बार सिरिसिल्ला में किसी कार के मालिक ने अपनी गाड़ी को ऐसे रस्सी से बांधा है । आपने आखिरी बार तेलंगाना में ऐसा कब देखा था ? लोग ये वीडियो देखकर हैरान हैं और इस शख्स के दिमाग की तारीफ कर रहे हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो