ठळक मुद्देVIDEO: साली के प्यार में टावर पर चढ़ा जीजा, पुलिस ने शख्स को नीचे उतारा, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी साली से प्रेम प्रसंग के चलते इस कदर बेकाबू हो गया कि पत्नी के होते हुए भी वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया और काफी देर तक हंगामा करता रहा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद उसे काबू में लेकर आगे की कार्रवाई की गई।