लाइव न्यूज़ :

Viral Video: दरवाजा खोलने गए शख्स पर सांप ने किया जोरदार हमला, डर के मारे व्यक्ति की हालात हुई खराब

By आजाद खान | Updated: August 1, 2023 15:21 IST

इस वीडियो को शेयर करते हुए पीड़ित शख्स के बेटे स्टीवी हेवन ने लिखा है कि "सांप ने डैड को सिर पर काट लिया...सांप के हमले के बाद शख्स डर जाता है और हाइपर होकर चिल्लाने लगता है मुझे सांप ने काट लिया।"

Open in App
ठळक मुद्देइंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स पर एक सांप द्वारा हमला किया जाता है। इस हमले से शख्स काफी डर जाता है और वह गिरने पड़ने लगता है।

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें एख शख्स पर एक सांप को हमला करते हुए देखा गया है। जारी वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स जो इस बात से अंजान था कि वह जहां जा रहा है उस घर के गेट के दरवाजे पर सांप है। 

ऐसे में जैसे ही शख्स गेट खोलता है सांप उस पर हमला कर देता है। इस घटना के बाद शख्स की हालत खराब हो गई थी और वह खुद को संभाल नहीं पा रहा था। वीडियो के इंटरनेट पर जारी होने के बाद यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हुए नजर आ रहे है।

क्या दिखा वीडियो में 

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स जो एक घर में प्रवेश करने जा रहा है, उस पर एक सांप हमला कर देता है। शख्स जैसे ही दरवाजा खोलता है गेट के ऊपर बैठा सांप शख्स के सिर पर हमला कर देता है। इस हमले से वह काफी डर जाता है और वहां से भागने लगता है। 

इस हमले से शख्स इतना डर जाता है कि वह वहां से भागते हुए लड़खड़ा जाता है और कई बार गिर भी जाता है। ऐसा लगता है कि शख्स को इस बात का डर हो गया था कि सांप ने उसे काट लिया है और वह डर के मारे आवाज भी निकालने लगता है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को टिकटॉक पर जारी किया गया है जिसके कैप्शन में उस व्यक्ति के बेटे स्टीवी हेवन ने लिखा है कि "सांप ने डैड को सिर पर काट लिया...सांप के हमले के बाद शख्स डर जाता है और हाइपर होकर चिल्लाने लगता है मुझे सांप ने काट लिया।"

बता दें कि इस क्लिप को टिकटॉक पर 340 लाख बार देखा जा चुका है। यही नहीं वीडियो को देख कई यूजर्स ने फन्नी तो कई यूजर्स ने चिंता वाले रिएक्शन्स दिए है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?