लाइव न्यूज़ :

Watch: MP के इस फार्महाउस में बकरे भी देते है दूध, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

By आजाद खान | Updated: October 13, 2022 09:31 IST

इन बकरों को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि ये बकरे एक दिन में 250 मिली दूध देते है। वहीं इनके नस्ल को लेकर यह कहा जा रहा है कि ये राजस्थानी नस्ल के है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बकरे को दूध देते हुए देखा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि इस फार्महाउस में तीन से चार ऐसे बकरे है जो दूध देते है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के एक फार्महाउस में बकरे के दूध देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बकरे से दूध दूहते हुए देखा जा सकता है। 

बताया जा रहा है कि इस फार्महाउस में 100 से ज्यादा दूध देने वाली बकरियां है जिसमें तीन से चार बकरे है जो वो भी दूध देते है। दावा किया जा रहा है कि इस फार्महाउस में ये बकरे 250 मिली तक दूध दे रहे है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में यह देखा जा रहा है कि एक बकरे से दूध को दुहा जा रहा है। वीडियो में बकरा खड़ा है और उससे दूध निकाला जा रहा है। एक छोटे से जग में दूध भी देखा जा रहा है। 

इस फार्महाउस के मालिक डॉ. तुषार का कहना है कि यह बकरें राजस्थानी नस्ल के हैं। ऐसे में इन्हें अच्छा खाना और रहने के लिए अच्छी जगह देनी पड़ती है ताकि इन्हें किसी किस्म की परेशानी न हो। 

क्या खास है इन बकरों में

जानकारी के अनुसार, इस फार्महाउस में 100 से ज्यादा बकरियां है जिनमें तीन से चार ये बकरे है जो दूध देते है। 15 साल से इस लाइन में काम कर रहे इस फार्म मालिक डॉ. तुषार का कहना है कि इन बकरों की शारीरिक संरचना अन्य बकरियों के समान ही है। 

उन्होंने यह भी बताया कि इनके भी दो थान है और ये भी दूध देती है। तुषार ने बताया कि ये बकरें दिन में 250 मिली तक दूध देते है। 

जानकारों की क्या राय है

इस मामले में जानकारों की राय यह है कि ऐसा केवल हार्मोनल बदलाव के कारण देखने को मिला है। इस पर बोलते हुए पशु चिकित्सक डॉ. अजय रघुवंशी ने बताया कि हर 100 बकरियों में से एक ऐसा बकरा होता है जिनमें यह खूबी होती है। उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि ऐसा केवल हार्मोनल बदलाव की वजह से संभव हुआ है। 

उन्होंने यह भी कहा ये केवल बकरों में ही नहीं देखने को मिलता है, बल्कि बैल या अन्य जीवों में भी ऐसा देखने को मिला है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोMadhya Pradeshराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो