लाइव न्यूज़ :

मलेशियाई महिला की छाती पर निकला 'बेहद ही दुर्लभ दिखने वाला 5cm लंबा सींग', डॉक्टर्स भी देख रह गए हैरान, मचा हड़कंप

By आजाद खान | Updated: April 13, 2022 10:57 IST

जानकारी के मुताबिक महिला सर्जरी के बाद अब वह ठीक है और उससे अस्पताल से छुट्टी भी दे दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक महिला की छाती में 5 सेंटीमीटर के 'सींग' के निकल आने की खबर आई है। डॉक्टरों ने इसे एक 'बेहद दुर्लभ' स्किन इंफेक्शन बताया है। उन लोगों ने महिला के कैंसर होने की बात को भी नकारा है।

मलेशिया की एक महिला की छाती में 5 सेंटीमीटर के 'सींग' के निकल आने का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महीला में इस तरीके के 'सींग' निकल आने के पीछे स्किन इंफेक्शन एक कारण हो सकता है। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि यह केवल एक स्किन इंफेक्शन ही है और इसके साथ इसके कैंसर के होने की अटकले भी खत्म हो गई थी। हालांकि अभी तक यह रहस्य बना ही हुआ है कि आखिर कैसे उसके शरीर पर इस तरीके के 'बेहद दुर्लभ' स्किन इंफेक्शन हो गए कि उसके छाथी पर 'सींग' ही निकल आए। आपको बता दें कि यह मामला तब सामने आया जब इसके बारे में एक लेख छपी थी। 

क्या है पूरा मामला

'डेली मेल' के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब 8 अप्रैल को एनल्स ऑफ मेडिसिन एंड सर्जरी जर्नल में इसको लेकर एक केस स्टडी प्रकाशित हुई थी। इसके मुताबिक, महिला की छाती पर 'सींग' निकलने के कारण उसे किसी किस्म का दर्द और सूजन नहीं था जिससे डॉक्टरों को यकीन हो गया कि यह कैंसर नहीं है और उन लोगों ने इसे एक 'बेहद दुर्लभ' स्किन इंफेक्शन बताया है। स्टडी में यह भी पाया गया कि महिला की शरीर पर मस्से नहीं थे और वह किसी अन्य त्वचा रोगों से पीड़ित भी नहीं थी। स्टडी में इसे बेहत ही कम दिखने वाले मामला बताया है। हालांकि कि डॉक्टरों ने महिला का सर्जरी कर छाती से 'सींग' को निकाल दिया है और वह अपने घर भी चली गई है। महिला का यह सर्जरी Kota Kinabalu स्थित Queen Elizabeth 2 के अस्पताल में हुई थी। 

महिला की छाती पर ऐसे बढ़ता रहा 'सींग'

महिला ने 'डेली मेल' को बताया कि यह बात दो साल पहले का है जब उसकी छाती के बाईं ओर अचानक से कुछ बढ़ता हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद उसका आकार बढ़ने लगा और उसकी लंबाई 5 सेंटीमीटर हो गई थी। महिला ने बताया कि उसके अस्पताल जाने से पहले तक उसकी छाती के 5 सेंटीमीटर के 'सींग' में खुजली होने लगी थी जिससे उसको सर्जरी के बाद ही आराम मिला था। डॉक्टरों की माने तो यह एक त्वचीय सींग (CH) का केस है जो केराटिन, बालों, त्वचा और नाखूनों में एक प्रोटीन के निर्माण के कारण होते हैं। उन लोगों ने भी इस बात से इंकार किया कि यह एक कैंसर का केस है और इसे एक 'बेहद दुर्लभ' स्किन इंफेक्शन बताया है। 

टॅग्स :अजब गजबमलेशियाडॉक्टरकैंसरस्किन केयर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी