लाइव न्यूज़ :

मस्जिद के बाहर दो लड़कियों ने किया जमकर 'सेक्सी डांस', मच गया हंगामा

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 26, 2018 09:01 IST

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो को लेकर मस्जिद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है और वहां पर्यटकों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो लड़कियां मस्जिद की बाउंड्री वॉल पर नाच रही हैं और वहीं मौजूद लोग उनके डांस का वीडियो बना रहे हैं। राज्य के पर्यटन मंत्री क्रिस्टीना लियो ने कहा कि दोनों युवतियों के नाचने के वीडियो को लेकर कोई कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया और स्थानीय लोगों में इसको लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। 

क्वालालंपुर, 26 जूनः मलेशिया के साबाह राज्य की राजधानी कोटा किनाबालू में एक मस्जिद के बाहर अचानक दो लड़कियां 'सेक्सी डांस' करने लगीं, जिसका वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया और स्थानीय लोगों में इसको लेकर काफी नाराजगी देखी जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो को लेकर मस्जिद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है और वहां पर्यटकों के आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही साथ कहा गया है कि इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। वहीं, सरकार की ओर से कहा गया कि इस मामले को लेकर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो लड़कियां मस्जिद की बाउंड्री वॉल पर नाच रही हैं और वहीं मौजूद लोग उनके डांस का वीडियो बना रहे हैं। ये दोनों लड़कियां पर्यटक हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि इस मस्जिद का दीदार करने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं और अब अस्थाई रूप से उनके आने पर बैन लगा दिया गया है। उनका कहना था कि ऐसा इस्लाम धर्म को अपवित्र करने के लिए किया गया है। 

इधर, राज्य के पर्यटन मंत्री क्रिस्टीना लियो ने कहा कि दोनों युवतियों के नाचने के वीडियो को लेकर कोई कानूनी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकती है क्योंकि उन्हें मस्जिद के नियमों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि अभी तक दोनों लड़कियों की पहचान नहीं हो पाई है, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?