लाइव न्यूज़ :

बारीपदाः ‘मैं नागिन....’ गाने पर जिंदा कोबरा के साथ डांस करना पांच पर भारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 28, 2022 17:09 IST

ओडिशा के मयूरभंज जिले में बारात में ‘मैं नागिन....’ गाने पर जिंदा कोबरा सांप के साथ डांस करना पांच लोगों को भारी पड़ गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में ले लिया।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया कि पूछताछ जारी है।

बारीपदाः ओडिशा पुलिस ने गुरुवार को एक बारात में जिंदा कोबरा के साथ 'मैं नागिन' गाने पर डांस करने के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में बारातियों को बुधवार को मयूरभंज जिले के करंजिया शहर की सड़कों पर नाचते हुए दिखाया गया है।

करंजिया शहर में बाराती संपेरे की बांस की टोकरी के साथ नाच रहे हैं जिसका ढक्कन खुला है जिसमें से सांप दिख रहा है। उन्होंने इसे किराये पर लिया था। इससे दहशत में आए स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचित किया जिन्होंने मौके पर पहुंच कर कोबरा को मुक्त कराया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सांप का दुरुपयोग करने के लिए संपेरे समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है । उन्होंने कहा कि पूछताछ की जा रही है और वन्यजीव संरक्षण कानून 1982 के तहत कार्रवाई की जाएगी। सांप हेल्पलाइन के संयोजक शुभेंदु मलिक ने कहा कि वीडियो में दिख रहा है कि सांप तेज़ आवाज़ में बज रहे संगीत की वजह से डरा हुआ है।

उन्होंने कहा, “ संभवत: सपेरे ने कोबरा के जहर के दांत भी निकाल दिए होंगे जो अवैध है। मैं इस तरह के जघन्य कृत्य करने देने के लिए दूल्हे और उसके पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं। संभवत: यह देश में अपनी तरह का पहला मामला है।”

टॅग्स :सोशल मीडियाओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी