लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के साथ गई शिवसेना तो लोगों ने बाला साहेब ठाकरे का वीडियो शेयर कर याद दिलाई ये बात, जमकर हो रही किरकिरी

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 27, 2019 10:55 IST

महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 105, कांग्रेस को 44, शिवसेना को 56 और एनसीपी को 54 सीट मिले थे। 

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे दादर में शिवाजी पार्क में 28 नवंबर को शाम छह बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 23 नवंबर को देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

शिवसेना का कांग्रेस से साथ हाथ मिलाना सोशल मीडिया पर लोगों को रास नहीं आ रहा है। ट्विटर पर महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और शिवसेना के साथ आने पर लोग शिवसेना की जमकर आलोचना कर रहे हैं। एक बड़ा तबका कांग्रेस के साथ शिवसेना के साथ आने को पचा नहीं पा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर कैसे अलग-अलग विचारधारा की दो पार्टियां एक साथ आ सकती है। इस बात से खफा कई लोग ट्विटर पर शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे का वीडियो शेयर कर कह रहे हैं बाला साहेब कभी भी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के पक्ष में नहीं थे। 

सोशल मीडिया पर लोगों का यह भी कहना है कि अगर बाला साहेब जिंदा होते तो सत्ता पाने के लिए कभी कांग्रेस से हाथ ना मिलाते। बाला साहेब का एक वीडियो ट्विटर पर बहुत शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह कांग्रेस पार्टी को लेकर अपने विचार रख रहे हैं। वीडियो में बाला साहेब सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अहमद पटेल के बारे में बोलते नजर आ रहे हैं। 

वहीं कुछ यूजर का कहना है कि बाला साहेब, महाराष्ट्र शर्मिंदा है आपके सामने दुखी मन से खड़ा है। आपके आदर्शों की धज्जियां कैसे उड़ाई जा रही है। 

वहीं एक यूजर ने लिखा कि अगर शिवसेना सरकार बनाना चाहती थी तो क्यों नहीं महारास्ट्रा के 288 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा। 

28 नवंबर को शाम छह बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे दादर में शिवाजी पार्क में 28 नवंबर को शाम छह बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल को 166 विधायकों के समर्थन वाला एक पत्र सौंपा। राज्यपाल ने उद्धव ठाकरे को संबोधित एक पत्र में उनसे विधानसभा में बहुमत के समर्थन वाली एक ‘‘सूची’’ तीन दिसंबर तक सौंपने के लिए कहा है।

राजभवन के एक बयान के मुताबिक, राज्यपाल ने उद्धव ठाकरे को संबोधित एक पत्र में कहा, ‘‘मैंने देखा है कि महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के पास 166 निर्वाचित सदस्य हैं। ’’ बयान में कहा गया है कि क्योंकि उद्धव महाराष्ट्र विधानमंडल के सदस्य नहीं हैं इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह महीने के भीतर सदस्य बनना होगा।

बता दें कि शनिवार (23 नवंबर) को देवेंद्र फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देवेंद्र फड़नवीस और अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। देवेंद्र फड़नवीस ने इस्तीफे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अजित पवार ने अपना समर्थन वापस ले लिया है, जिसके बाद बीजेपी के पास विधायकों का समर्थन नहीं है।

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल