लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: फ्लोर टेस्ट के पहले संजय राउत ने किया 170+ का दावा, तो यूजर्स ने कहा- 'उधार की सांसों पर इतना घमंड ठीक नहीं'

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 30, 2019 10:10 IST

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार की शाम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। ठाकरे शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन ‘महा विकास अघाडी’ की सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार(29 नवंबर) को दोपहर बाद औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। संजय राउत ने 170+ विधायकों का दावा किया।

शिवसेना, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार आज (30 नवंबर) को महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। विधानसभा में विश्वास मत साबित करने के पहले आज सुबह शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने फिर एक शायराना ट्वीट करते हुए 170+ का दावा किया। लेकिन संजय राउत अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए। 

संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा, 'आज बहुमत का दिन है, 170+++++ हमको मिटा सके ये जमाने में दम नहीं, हमसे जमाना खुद है... जमाने से हम नहीं।' इस ट्वीट के नीचे कई यूजर्स ने संजय राउत को ट्रोल करते हुए लिखा, आपकी पार्टी का इतना घमंड सही नहीं है। वहीं कई लोगों का कहना है कि 170 का दावा तो ऐसे कर रहे हैं, जैसे शिवसेना के ही 170 विधायक हैं। ये मत भूलिए कि आपकी खिचड़ी सरकार है। 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया  

एक यूजर ने लिखा, आप तो सरकार बनते ही अपना रंग दिखाने लगे हैं। 

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार(29 नवंबर) को दोपहर बाद औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने दोपहर 2 बजे के कुछ ही देर बाद मंत्रालय की छठी मंजिल पर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में गए और अपना कार्यभार संभाला।

शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने गुरुवार की शाम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने रात में पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। ठाकरे शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन ‘महा विकास अघाडी’ की सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। ठाकरे के अलावा छह अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें शिवसेना, कांग्रेस और रांकापा के दो-दो नेता शामिल हैं।

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनामहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकारट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी