लाइव न्यूज़ :

कोविड सेंटर पर अचानक डॉक्टर्स और मरीज करने लगे गरबा, वीडियो हुआ वायरल

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 21, 2020 11:59 IST

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में बताया गया है कि ये वीडियो गोरेगांव में बृहन्मुंबई महानगरपालिका के कोविड-19 केंद्र के हैं। इस संबंध में बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने का कहना है कि गरबा प्रस्तुति वाला एक वीडियो बीएमसी के कोविड-19 केंद्र का है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के कोविड-19 केंद्रों में मरीजों के गरबा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हुए वीडियो में पीपीई किट पहने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कोविड-19 महिला वार्ड की कई मरीज मास्क लगाकर एक फिल्मी गाने पर गरबा करते हुए नजर आ रही हैं।

मुंबई: नवरात्रि के समय नवरात्रि के दौरान डांडिया आयोजन जमकर किया जाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना ने इस साल महोत्सव का रंग फीका कर दिया है, लेकिन इस समय जो गरबा करने के वीडियो सामने आ रहे हैं वे जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, अब एक और वीडियो वायरल हुआ है उसमें कोविड-19 सेंटर में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मरीज गरबा करते देखे जा रहे हैं। 

मुंबई के कोविड-19 केंद्रों में मरीजों के गरबा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल हुए वीडियो में पीपीई किट पहने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कोविड-19 महिला वार्ड की कई मरीज मास्क लगाकर एक फिल्मी गाने पर गरबा करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो क्लिप में कुछ महिला मरीज प्रस्तुति को देखती भी नजर आई हैं। 

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में बताया गया है कि ये वीडियो गोरेगांव में बृहन्मुंबई महानगरपालिका के कोविड-19 केंद्र के हैं। इस संबंध में बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने का कहना है कि गरबा प्रस्तुति वाला एक वीडियो बीएमसी के कोविड-19 केंद्र का है लेकिन केंद्र के डीन ने उन्हें बताया है कि उन्होंने इसका आयोजन नहीं किया था। 

चहल के अनुसार, केंद्र के डीन ने उन्हें यह भी बताया कि मरीज स्वास्थ्यकर्मियों के साथ खुद ही जश्न मना रहे थे और वे प्रसन्न एवं अच्छा महसूस कर रहे थे। ऐसा करने में खुशी मिलने की वजह से केंद्र के डॉक्टरों ने उन्हें इसकी अनुमति दे दी। मुंबई, देश में कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित शहरों में से एक है और अभी तक यहां संक्रमण के करीब 2 लाख 40 हजार से अधिक मामले आ चुके हैं। साथ ही साथ 9700 से अधिक लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो चुकी है। महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने लोगों से अपील की थी कि वे महामारी के मद्देनजर नवरात्रि और दशहरा का उत्सव सादगी से मनाएं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमुंबईवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'