लाइव न्यूज़ :

उद्धव के मंत्री नवाब मलिक के भाई ने मजदूरों को लात-घूसों से पीटा, वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स बोले- 'VVIP लोगों का रौब...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 15, 2020 11:51 IST

वीडियो पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, मैंने नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक द्वारा मजूदरों को पीटे जाने का वीडियो देखा है। मेरा निवेदन है कि गरीब मजूदरों की सुरक्षा की जाए।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने इस वायरल वीडिया पर नवाब मलिक और उनके भाई से जवाब मांगा है।नवाब मलिक एनसीपी की मुंबई यूनिट के अध्यक्ष भी हैं। 

उद्धव ठाकरे कैबिनेट में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कप्तान मलिक मजूदरों को पीटते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मंत्री के भाई की इस करतूत की आलोचना की है। ट्विटर पर लोग लिख रहे हैं कि वीवीआईपी लोग ऐसे ही रौब दिखाते हैं। 

वायरल वीडियो को बीजेपी के महाराष्ट्र ट्विटर पेज ने भी शेयर किया है। बीजेपी ने इस वायरल वीडिया पर नवाब मलिक और उनके भाई से जवाब मांगा है। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि एक मंत्री के भाई का ऐसा व्यवहार करना क्या उचित है? नवाब मलिक एनसीपी की मुंबई यूनिट के अध्यक्ष भी हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया ने भी वायरल वीडियो पर खबर प्रकाशित की है। 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मजदूर हाथ जोड़ कर जोड़ कर मिन्नतें कर रहे हैं लेकिन फिर भी  कप्तान मलिक उनको पीट रहे हैं।  वीडियो में दिख रहा है कि कप्तान मलिक मजदूरों से पूछ रहे हैं क्या कर रहे हो, कहां से आए हो,तुम लोगों का वर्क ऑर्डर कहां है? और फिर पीटने लगते हैं। इस मसले पर फिलहाल नवाब मलिक का कोई बयान नहीं आया है। 

वीडियो पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, मैंने नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक द्वारा मजूदरों को पीटे जाने का वीडियो देखा है। मेरा निवेदन है कि गरीब मजूदरों की सुरक्षा की जाए।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

टॅग्स :महाराष्ट्रवायरल वीडियोभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'