लाइव न्यूज़ :

Video: ट्रेन की छत पर दौड़ते हुए शख्स ने पकड़ा हाई टेंशन तार, विस्फोट हुआ और फिर...

By आजाद खान | Updated: October 3, 2022 12:57 IST

बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद शख्स के शरीर का 80 फीसदी हिस्सा झुलस गया है। ऐसे में उसकी हालत बहुत ही गंभीर बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रेन की छत पर दौड़ते हुए एक शख्स के हाई टेंशन तार को पकड़ने का मामला सामने आया है।इसका एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें शख्स को करंट लगते हुए देखा गया है। वीडियो में देखा गया है कि करंट लगते ही वहां विस्फोट होता है और शख्स झुलस जाता है।

मुंबई: पुणे रेलवे स्टेशन पर हाई टेंशन तार को पकड़ने से एक शख्स के झुलसे का एक वीडियो सामने आया है। जारी वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे देखते ही देखते शख्स को करंट लग जाती है और वह वहीं गिर जाता है। 

बताया जा रहा है कि शख्स के शरीर का 80 फीसदी हिस्सा जल गया है और उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और वह डॉक्टरों की निगराने में है। 

क्या दिखा वीडियो

सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो यह देखा गया है कि एक शख्स ट्रेन के छत पर दौड़ रहा है। उसके सिर के ऊपर हाई टेंशन तार है और वह उसके नीचे-नीचे दौड़ रहा है। इस बीच लोगों द्वारा उसे रोकने और मना करते हुए भी सुना जा रहा है। 

देखते ही देखते शख्स दौड़ते हुए जाता है और हाई टेंशन तार को पकड़ने की कोशिश करता है। ऐसे में हाई टेंशन तार को पकड़ते ही एक विस्फोट होता है और वह शख्स झुलस कर नीचे गिर जाता है। 

80 प्रतिशत तक जल चुका है शख्स 

इस घटना के बाद शख्स को ससून के जेनेरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इस घटना में उस शख्स के शरीर का 80 फीसदी हिस्सा चल चुका है। ऐसे में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की देखरेख में है। 

आपको बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स आम लोगों को ऐसी लापरवाही नहीं करने की सलाह दे रहे है।  

टॅग्स :अजब गजबPuneवायरल वीडियोरेल हादसाडॉक्टरdoctor
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो