लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया गया भैंस का जन्मदिन, कोरोना प्रतिबंध उल्लंघन को लेकर FIR दर्ज

By अनुराग आनंद | Updated: March 13, 2021 10:34 IST

किरण म्हात्रे (30) ने गुरुवार को अपने घर पर भैंस का जन्मदिन मनाने के लिए एक समारोह आयोजित किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय दंड संहिता की धारा 269 (जानलेवा संक्रमण को फैलाने का कृत्य) और महामारी कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में फिलहाल अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिसने कोविड-19 प्रतिबंधों के बावजूद कथित तौर पर अपनी भैंस के `जन्मदिन' को सेलिब्रेट करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। 

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, किरण म्हात्रे (30) ने गुरुवार को डोंबिवली इलाके के रेती बुंदेर स्थित अपने घर पर अपनी भैंस के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। 

भैंस के जन्मदिन के मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने मास्क नहीं पहने थे-

इस कार्यक्रम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे समेत राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच भैंस के जन्मदिन के मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने मास्क नहीं पहने थे और सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन नहीं किया गया था।

साथ ही अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 269 (जानलेवा संक्रमण को फैलाने का कृत्य) और महामारी कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में फिलहाल अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इससे पहले भी ठाणे के डोंबिवली से इस तरह का मामला आया था सामने-

बता दें कि इससे पहले भी 17 और 18 फरवरी को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में ही जन्मदिन समारोह आयोजित करने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। यहां तब भी एक जगह एकत्रित होकर COVID-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने 500 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के अनुसार 17 और 18 फरवरी की रात डेसलपाड़ा में जन्मदिन की पार्टी का आयोजन किया गया था।

टॅग्स :थाइनमहाराष्ट्रकोरोना वायरसकेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो