लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के जंगल में बंगाल मॉनिटर छिपकली से 'रेप' के आरोप में चार लोग गिरफ्तार, मोबाइल में की थी हरकत रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: April 14, 2022 07:14 IST

महाराष्ट्र के सह्याद्री टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ से कथित तौर पर 'रेप' का मामला सामने आया है। घटना रत्नागिरी जिले के गोठाणे गांव में हुई।

Open in App

मुंबई: महाराष्ट्र के सह्याद्री टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ से कथित तौर पर कुकृत्य करने के लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह घटना रत्नागिरी जिले के गोठाणे गांव में हुई। मामला रिजर्व के तहत आने वाले चंदोली राष्ट्रीय उद्यान में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिये चार आरोपियों को खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सामने आया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 31 मार्च को जंगल में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिये प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद यह मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान संदीप तुकाराम पवार, मंगेश कामटेकर, अक्षय कामटेकर और रमेश घग के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, ''जांच के दौरान, वन अधिकारियों ने पाया कि आरोपियों ने एक ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ के साथ कथित तौर पर कुकृत्य किया था।

इनकी यह हरकत एक आरोपी के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड थी।'' एसटीआर के फील्ड डायरेक्टर नानासाहेब ने कहा, ''चारों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।'' 'बंगाल मॉनिटर', एक बड़े आकार की छिपकली होती है जोकि भारतीय उपमहाद्वीप के साथ ही दक्षिण पूर्व एशिया और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में पायी जाती है। यह बड़ी छिपकली मुख्य रूप से जमीन पर रहने वाला जानवर है और इसकी कुल लंबाई लगभग 61 से 175 सेमी (24 से 69 इंच) तक होती है।

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो