लाइव न्यूज़ :

'खून' का बदला ले रहे हैं बंदर? महाराष्ट्र के बीड में अब तक 80 कुत्तों के बच्चों को ऊंचाई से गिराकर मारा, लोग भी हैरान

By विनीत कुमार | Updated: December 18, 2021 21:14 IST

महाराष्ट्र के बीड में बंदरों द्वारा कुत्तों के बच्चों को जान से मारने के कई मामले पिछले एक महीने में सामने आ चुके हैं। जानिए क्या है ये पूरा मामला...

Open in App

बीड: इंसानों में तो किसी से नाराज होकर उससे बदला लेने की प्रवृति तो बेहद आम है पर क्या बंदर भी ऐसा ही सोचते हैं? महाराष्ट्र के बीड जिले के लावूल में पिछले कुछ दिनों से ऐसी घटना हो रही है, जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां बंदरों के समूह ने पिछले करीब एक महीने में कुत्तों के कम से कम 80 पिल्लों को ऊंचाई से गिराकर मार दिया है। हाल में ऐसी घटना यहां मजलगांव में हुई।

स्थानीय लोगों का मानना है कि संभवत: बंदर कुत्तों से बदला ले रहे हैं। दरअसल कुछ दिन पहले कुत्तों ने बंदर के एक नवजात बच्चे पर हमला कर उसे मार दिया था। इसके बाद से बंदरों की ओर से हमला शुरू हुआ। बहरहाल, स्थानीय लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि वन विभाग के कर्चमारी इन बंदरों को पकड़कर उन्हें इस उत्पात से राहत दिलाएंगे।

पेड़ या बिल्डिंग या कुत्तों के बच्चों को गिराते हैं बंदर

स्थानीय लोगों और आसपास में ग्रामीणों का कहना है कि बंदर कुत्तों के बच्चों को पकड़ते हैं और किसी पेड़ पर से या फिर किसी ऊंची बिल्डिंग से नीचे फेंक देते हैं, जिससे उनकी मौत हो जा रही है।

बीड के मजलगांव में लावूल नाम का गांव है जहां करीब 5000 लोग रहते हैं। यहां हालात अब ये है कि गांव में कुत्ते का कोई बच्चा जिंदा नहीं बचा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रामीणों ने खुद भी पिल्लों को बचाने की कोशिश की लेकिन बंदरों ने ऐसे लोगों पर भी हमला किया और कुछ लोग इसमें घायल भी हुए हैं। वहीं, ऐसी भी खबरें हैं कि बीड में बंदरों ने अब स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो