लाइव न्यूज़ :

दरगाह में स्वास्तिक क्यों? अब अजमेर दरगाह को लेकर भी हुआ विवाद शुरू, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: May 26, 2022 17:05 IST

महाराणा प्रताप सेना का कहना है कि अगर अजमेर दरगाह को लेकर जांच नहीं की गई तो सेना के 2000 कार्यकर्ता दरगाह के बाहर जाकर आंदोलन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देज्ञानवापी के बाद अब अजमेर दरगाह को लेकर विवाद शुरू हो गया है। महाराणा प्रताप सेना ने दावा किया है कि दरगाह की जगह पर पहले शिव मंदिर थी। इस मामले की जांच होने की बात उन्होंने कही है।

जयपुर:राजस्थान के अजमेर में मौजूद हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को लेकर अब विवाद शुरू हो गया है। दरगाह को लेकर दावा किया जा रहा है कि वहां पर पहले एक शिव मंदिर था जिसे तोड़कर दरगाह बनाया गया है। यह दावा महाराणा प्रताप सेना द्वारा किया जा रहा है। सेना ने इसे लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा है और मामले की जांच की बात कही है। अपने दावे की पुष्टी के लिए सेना ने एक फोटो भी भेजी है जो दावा किया जा रहा है कि यह फोटो दरगाह की है। इस पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर सेना ने बड़े पैमाने पर आंदोलन चलाने की बात भी कही है। 

क्या है पूरा मामला

आज तक की एक खबर के मुताबिक, राजस्थान के महाराणा प्रताप सेना द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि अजमेर में मौजूद ख्वाजा साहब का दरगाह पहले एक शिव मंदिर थी। इस दावे को साबित करने के लिए सेना ने एक फोटो भी जारी किया है जिसे बताया जा रहा है कि यह दरगाह की खिड़कियों का फोटो है। फोटो में यह देखा जा रहा है कि दरगाह की खिड़कियों पर स्वस्तिक के निशान बने हुए हैं। इस पर बोलते हुए सेना के संस्थापक राजवर्धन सिंह परमार ने कहा कि जिस जगह पर आज दरगाह मौजूद है, वहां पर पहले शिव मंदिर था। इसको लेकर सेना ने सीएम गहलोत और केंद्र में मोदी सरकार को भी पत्र लिखा है। 

क्या कहना है परमार का

मामले में बोलते हुए परमार ने कहा कि अजमेर की दरगाह में किसी स्वस्तिक का क्या काम? उन्होंने इसको लेकर जांच करने की भी बात कही है। इसके लिए उन्होंने एक हफ्ते का समय दिया है। उनका कहना है कि तय समय तक अगर कोई एक्शन नहीं लिया गया तो वे इसको लेकर केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर फिर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया तो वे इसको लेकर एक बड़ा आंदोलन भी करेंगे। परमार ने आगे कहा कि अगर इस मामले की कोई जांच नहीं हुई तो सेना के करीब 2000 कार्यकर्ता दरगाह पर जाकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कोर्ट जाने की भी बात कही है।  

टॅग्स :अजब गजबराजस्थानAjmerअशोक गहलोतAshok GehlotCentral and State Government
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO