लाइव न्यूज़ :

'इस चोरी से बहुत नुकसान हुआ', चोर ने ईश्वर को लिखा माफीनामा, मंदिर से चुराये गए कीमती सामान भी लौटा दिए

By भाषा | Updated: October 30, 2022 14:37 IST

मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक दिलचस्प मामला सामने आया है जहां एक चोर ने जैन मंदिर में चोरी की थी। अब उसने एक माफीनामा लिखते हुए सभी सामान वापस लौटा दिए हैं।

Open in App

बालाघाट (मप्र): मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक चोर ने एक मंदिर से कुछ दिन पहले चुराए गये चांदी और पीतल के सामान को माफीनामे के साथ लौटा दिया है। इस पत्र में चोर ने लिखा है, ‘इस चोरी से मुझे बहुत नुकसान हुआ है।’ शख्स ने पर्चे पर साथ ही लिखा, 'मुझसे गलती हो गई, मुझे माफ कर दें।'

बालाघाट जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने रविवार को बताया कि थाना लामटा के बाजार चौक स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से 24 अक्टूबर की रात को अज्ञात चोर ने चांदी के नौ छत्र समेत इस महंगी धातु के दस सामान एवं पीतल की तीन चीजें चुरा ली थीं।

विजय डाबर ने कहा कि चोरी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुये जांच प्रारंभ की, जिसमें क्षेत्र में गश्त एवं बारीकी से साक्ष्य जुटाकर पूर्व के चोरी के आरोपियों एवं संदिग्धों पर लगातार दबाव बनाया।

डाबर ने बताया कि इससे घबराकर आरोपी इस मंदिर से चुराये गये सभी छत्र आदि सामान माफीनामा के साथ ग्राम पंचायत के नल पर एक थैले में रख गया था, जिसे पानी भरने के लिए गये एक जैन परिवार के व्यक्ति ने शुक्रवार को देखा और इसकी सूचना जैन समाज के पदाधिकारियों व पुलिस विभाग को दी।

उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने चुराये गये सारे सामान को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :Madhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारतधार में डायनासोर पार्क का मेगा विस्तार: 89 से 200 हेक्टेयर तक फैलेगा जीवाश्मों का साम्राज्य, संग्रहालय बनेगा पर्यटकों का नया ठिकाना

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?