लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः घर में घुस तेंदुए ने बच्चे को उठा ले गया जंगल, निहत्थी मां ने जबड़े से छुड़ा लाया अपना बेटा, मुख्यमंत्री ने की तारीफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2021 09:29 IST

अपने बच्चे की जान के लिए उसने अपनी जान की बाजी लगा दी। निहत्थी मां ने तेंदुए से भिड़ गई। उसके पास सिर्फ एक छोटी सी छड़ी थी। तेंदुए ने मां के उपर हमला कर दिया। वह घायल हो गई लेकिन लड़ती रही और आखिर मां और उसके हौसले की जीत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के बडी झरिया गांव में एक तेंदुए ने 6 साल के बच्चे को जंगल उठा ले गयाबच्चे के बचाने महिला ने तेंदुए का पीछा किया और बच्चे को बचा लायी

मध्य प्रदेशः रविवार राज्य के बडी झरिया गांव में कुछ ऐसा हुआ जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने तो ट्वीट कर उस महिला को प्रणाम किया जिसकी हिम्मत ने सबको चौंका दिया। दरअसल आदिवासी मां (tribal mother) किरण बैगा अपने तीन बच्चों के साथ झोपड़ी के अंदर अलाव के पास बैठी थी। छोटा बेटा गोदी में था और बाकी दो बच्चे आस-पास थे। तभी अचानक झोपड़ी में तेंदुए आ गया और 6 साल के बच्चे को अपने जबड़े में जकड़कर जंगल में चला गया। ममता की मारी मां भी हिम्मत दिखाई और तेंदुए के पीछे-पीछे जंगल की तरफ अकेले ही दौड़ पड़ी। वह इस दौरान चिल्लाती रही लेकिन तेंदुए के आगे कौन जाए!

लेकिन अपने बच्चे की जान के लिए उसने अपनी जान की बाजी लगा दी। निहत्थी मां ने तेंदुए से भिड़ गई। उसके पास सिर्फ एक छोटी सी छड़ी थी। तेंदुए ने मां के उपर हमला कर दिया। वह घायल हो गई लेकिन लड़ती रही और आखिर मां और उसके हौसले की जीत हुई। तेंदुए के जबड़े से मां ने बच्चे को छुड़ा लिया। उसे गोद में उठा लिया। तब तक गांववाले भी पहुंच गए। हालांकि महिला थोड़ी देर में बेहोश हो गई। तेंदुए के हमले से मां को कई जगह गंभीर चोटें आईं। बच्चा भी घायल हुआ। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिला को ट्वीट कर प्रणाम किया। उन्होंने लिखा, 'काल के हाथों से बच्चे को निकाल कर नया जीवन देने वाली मां को प्रणाम। प्रदेश के सीधी जिले में तेंदुए का एक किमी दूर पीछा कर मां अपने कलेजे के टुकड़े के लिए उससे भिड़ गईं। मौत से टकराने का ये साहस ममता का ही अद्भुत स्वरूप है। मां श्रीमती किरण बैगा का प्रदेशवासियों की तरफ से अभिनंदन।'

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी