लाइव न्यूज़ :

40-45 सालों से कांच खा रहा है ये शख्स, पेशे से हैं वकील, यकीन नहीं है तो देखिये इनका वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 14, 2019 10:08 IST

कांच खाने वाले शख्स का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखकर उस शख्स को बिल्कुल ऐसा लग रहा है जैसे वह कोई नॉर्मल खाना खा रहा हो। ये शख्स मध्य प्रदेश के डिण्डोरी जिले का रहने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के डिण्डोरी के रहने वाले दयारान शाहु पेशे से वकील हैं। दयारान शाहु का कहना है कि उन्हें कांच खाने की लत है।

क्या आपने किसी शख्स को शीशा या कांच खाते हुये देखा है? सोचकर भी अजीब लगता है ना लेकिन ये सच है। मध्य प्रदेश के डिण्डोरी जिले में रहने वाले दयाराम शाहु बिना किसी परवाह के कांच को आसानी से चबा-चबा कर खा जाते हैं। ऐसा दयाराम शाहु सिर्फ एक दो बार किसी रिकॉर्ड के लिए नहीं बल्कि पिछले 40-45 सालों से करते आ रहे हैं। दयारान शाहु पेशे से वकील हैं। 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दयाराम अपने हाथ में थाली लिये हुये हैं, जिसमें कांच की टूटी बोतल है, जिसके टूकड़े वो उठाते हैं और खाते दिख रहे हैं। कांच खाते वक्त उनके चेहरे के हावभाव एकदम नार्मल दिख रहे हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा है कि वो ऐसा पहली बार कर रहे हैं। 

दयाराम ने कहा है, 'कांच खाना उनकी एक आदत सी बन गई है, वह इसे खाये बिना नहीं रह सकते हैं।' दयाराम ने हालांकि ये भी कहा कि कांच खाने से उनके पेट को कोई नुकसान तो नहीं होता पर उनकी दांतों पर इसका बूरा असर जरूर पड़ता है।  

दयाराम ने कहा है कि वह बिल्कुल नहीं चाहते हैं कि ऐसा कोई और भी करे, क्योंकि ये उनकी हेल्थ के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा है कि वह भी अब कांच कम खाने की कोशिश कर रहे हैं। 

टॅग्स :वायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी