लाइव न्यूज़ :

Video: एंबुलेंस के आने में देरी हुई तो JCB से घायल शख्स को पहुंचाया गया अस्पताल, देखें वायरल वीडियो

By आजाद खान | Updated: September 14, 2022 09:21 IST

इस वीडियो के सामने आने के बाद अधिकारियों ने इस पर सफाई भी दी है। उन्होंने माना कि जिले में एंबुलेंस की कमी है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक घायल शख्स को जेसीबी में अस्पताल लाते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस के आने में देरी हो रही थी इसलिए मरीज को ऐसे लाया गया।

भोपाल: मध्य प्रदेश के कटनी में सड़क हादसे में घायल एक शख्स को जेसीबी में लेटाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें घायल शख्स जेसीबी में सोया हुआ है और दो लोग उस जेसीबी पर सवार उसे अस्पताल ले जा रहे है। 

बता दें कि हादसे के बाद लोगों ने कॉल कर एंबुलेंस को बुलाया था, लेकिन एंबुलेंस के आने में देरी हुई तो घायल शख्स को जेसीबी में ही अस्पताल पहुंचाया गया। इसे लेकर बाद में अधिकारियों को सफाई भी देनी पड़ी है। 

क्या दिखा वीडियो में 

इस वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे एक घायल शख्स जेसीबी के सामने वाले हिस्से में लेटा हुआ है और उसके आस-पास दो लोग खड़े है जो रास्ता साफ करवा रहे है ताकि जेसीबी को जाने में कोई दिक्कत न हो। 

वीडियो में यह देखा गया है कि काफी तेजी से जेसीबी चल रहा है और उस पर सवार दो लोग रास्ता साफ कर रहे है। वहीं वीडियो के अगले हिस्से में उन लोगों द्वारा उस शख्स को अस्पताल के अन्दर तक भी पहुंचाते हुए भी देखा गया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, बरही में एक शख्स सड़क हादसे में घायल हो गया था ऐसे में 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस को बुलाया गया था। लेकिन इन्तेजार करने के बावजूद भी जब एम्बुलेंस घटनास्थल पर समय से नहीं पुहंचा तो वहां मौजूद लोगों ने घायल शखस को जेसीबी में रख कर उसे अस्पताल ले गए। 

इस पर बोलते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रदीप मुढ़िया ने बताया कि जिस समय एम्बुलेंस के लिए कॉल किया गया उस समय यहां एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि जो कंपनी एम्बुलेंस सेवा देती थी, अब वह बदल गई है। 

अधिकारियों ने दी सफाई

मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि जिले में एम्बुलेंस की कमी है और इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। हालांकि अधिकारी ने तो यह बताया कि जिले में एम्बुलेंस की कमी है, लेकिन यह कमी कब दूर होगी इस पर उन्होंने कुछ नहीं बोला है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोMadhya PradeshJCB
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'