लाइव न्यूज़ :

ना मास्क, ना सोशल डिस्टेंसिंग, MP के स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में लॉकडाउन का उल्लंघन, वीडियो शेयर कर कांग्रेस बोली-'क्या मौतों से फर्क नहीं पड़ता...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 27, 2020 11:07 IST

मध्य प्रदेश में 2,090 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। राज्य में अब तक कोरोना वायरस की महामारी से 103 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवायरल वीडियो में दिख रहा है कि MP के हेल्थ मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा ने मास्क तक नहीं पहना है। MP के हेल्थ मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा का वायरल वीडियो शेयर कर कांग्रेस ने आलोचना की है।

भोपाल: मध्य प्रदेश नए स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके बाद वह ट्रोल हो लगे हैं। शिवराज सिंह चौहान सरकार में  स्वास्थ्य और गृहमंत्री बने डॉ नरोत्तम मिश्रा सत्ता में आने के बाद 25 अप्रैल (शनिवार) को अपने घर दतिया पहुंचे। मंत्री नरोत्तम मिश्रा का घर जोरदार स्वागत किया गया। कोरोना वायरस के मद्देनजर लगे लॉकडाउन के नियमों का भी उल्लघंन हुआ और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां भी उड़ाई गईं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नरोत्तम मिश्रा ने मास्क तक नहीं पहना है। हालांकि उनके कुछ सर्मथक मास्क पहने जरूर दिख रहे हैं। 22 अप्रैल को डॉ नरोत्तम मिश्रा ने मंत्रीपद संभाला है। जिसके बाद वह भोपल से पहली बार अपने घर दतिया पहुंचे थे। 

ऐसे एक हेल्थ मिनिस्टर का ये रैवया सोशल मीडिया पर लोगों को रास नहीं आ रहा है। वीडियो को शेयर कर पूर्व मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके जीतू पटवारी ने भी तंज कसा है। एमपी के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने लिखा है, शिवराज जी, आपकी कोरोना से जंग जारी है..। स्वास्थ मंत्री के ये हाल है तो प्रदेश आपसे क्या उम्मीद करें..!

वीडियो को मध्य प्रदेश कांगेस ने अपने अधिकारिक पेज पर भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, ये मप्र के स्वास्थ्य मंत्री है,जिस प्रदेश में कोरोना से 100 मौतें और 2000 संक्रमित हों, उस प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री स्वागत आरती करा रहे हैं। क्या कहेंगे इसे...—संवेदनाओं का मर जाना, या जनता की मौतों से फर्क नहीं पड़ना..? बीजेपी के इस कोरोनोत्सव से मप्र शर्मिंदा है।

वीडियो पर देखें अन्य लोगों की प्रतिक्रिया 

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,090 हुई, 103 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 145 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में अभी तक 2,090 लोगों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है। इसी के साथ राज्य में अब तक कोरोना वायरस की महामारी से 103 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। कोरोना वायरस की महामारी से राज्य में हुई 103 मौत में से सबसे अधिक 57 मौत अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 17, भोपाल में नौ, देवास में छह, खरगोन में छह, होशंगाबाद में दो और छिंदवाड़ा, जबलपुर, आगर मालवा, धार, खंडवा एवं मंदसौर में एक-एक मरीज की मौत हुई है। राज्य के कुल 52 में से 26 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 के लिए संक्रमित पाये गये हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी