लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: सेल्फी ले रही डॉक्टर की पत्नी का बिगड़ा बैलेंस, हलाली डैम गिर कर बही

By स्वाति सिंह | Updated: September 28, 2020 14:23 IST

कोलार के रहने डॉ मिश्रा अपनी पत्नी हिमानी मिश्रा के साथ शहर से 40 किलोमीटर दूर हलाली डैम घूमने गए थे। हिमानी मिश्रा की तलाश में प्रशासन ने रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। लेकिन बॉडी को नहीं ढूंढा जा सका है।

Open in App
ठळक मुद्देहलाली डैम घूमने आए एक डॉक्टर हादसे शिकार बन गयाउनकी पत्नी सेल्फी ले रही थी कि तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह 10 से 12 फीट नीचे पानी में गिर पड़ी। 

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पास स्थित हलाली डैम घूमने आए एक डॉक्टर हादसे शिकार बन गया। यहां डैम के पास उनकी पत्नी सेल्फी ले रही थी कि तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह 10 से 12 फीट नीचे पानी में गिर पड़ी। डॉक्टर की पत्नी का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं, रेस्क्यू टीम हलाली डैम में महिला की तलाश में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोपाल के कोलार में रहने वाले डॉक्टर उत्कर्ष मिश्रा अपनी पत्नी के साथ हलाली डैम घूमने आए थे। डॉ उत्कर्ष मिश्रा ने कहा, 'मैं अपने मोबाइल में मैसेज चेक कर रहा था। इसी बीच मेरी पत्नी मोबाइल से डैम के किनारे जाकर सेल्फी लेने लगी। इस दौरान पता ही नहीं चला कि वह कब फिसल कर गिर गई।'

उन्होंने आगे बताया कि सेल्फी लेने के दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया था। गहरे पानी में 10-12 फीट नीचे जा गिरी। देखते ही देखते वह मेरी आंखों से ओझल हो गई। उसका फिर कुछ भी पता नहीं चला। मैं मदद के लिए गुहार लगाता रहा लेकिन प्रशासन की तरफ से डैम के पास कोई व्यवस्था नहीं है।

बता दें कि कोलार के रहने डॉ मिश्रा अपनी पत्नी हिमानी मिश्रा के साथ शहर से 40 किलोमीटर दूर हलाली डैम घूमने गए थे। हिमानी मिश्रा की तलाश में प्रशासन ने रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था। लेकिन बॉडी को नहीं ढूंढा जा सका है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी